Biodata Maker

Aditya L1 अपने लक्ष्य तक पहुंचा, हेलो ऑर्बिट में स्थापित हुआ सूर्य यान

अब हेलो ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा और सूर्य पर नजर रखेगा आदित्य एल1

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 6 जनवरी 2024 (16:30 IST)
  • इसरो की एक और उपलब्धि
  • शनिवा को गंतव्य तक पहुंचा आदित्य एल1
  • प्रधानमंत्री ने दी वैज्ञानिकों को बधाई 
India solar mission Aditya L1 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) का देश का पहला अंतरिक्ष-आधारित सौर मिशन 'आदित्य एल1' (Aditya L1) शनिवार को अपने गंतव्य तक पहुंच गया है। अब यह हेलो ऑर्बिट में चक्कर लगाएगा। इस पॉइंट से 24 घंटे सूर्य पर नजर रखी जा सकेगी। 
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसरो की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि भारत ने एक और उपलब्धि हासिल की है। भारत की पहली सौर वेधशाला आदित्य-एल1 अपने गंतव्य तक पहुंची। यह सबसे जटिल और पेचीदा अंतरिक्ष अभियानों को साकार करने में हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है। हम मानवता के भले के लिए विज्ञान की नई सीमाओं को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।
 
इसरो अधिकारियों के अनुसार, अंतरिक्ष यान पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर सूर्य-पृथ्वी प्रणाली के 'लैग्रेंज प्वॉइंट-1 (एल 1) के आसपास एक 'हेलो' कक्षा में पहुंचा है।

एल 1 पाइंट पृथ्वी और सूर्य के बीच की कुल दूरी का लगभग 1 प्रतिशत है। 'लैग्रेंज पाइंट' वह क्षेत्र है, जहां पृथ्वी और सूर्य के बीच गुरुत्वाकर्षण निष्क्रिय हो जाएगा। हेलो कक्षा, एल 1 , एल 2 या एल 3 लैग्रेंज प्वॉइंट में से एक के पास एक आवधिक, त्रि-आयामी कक्षा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तानी सेना अल्लाह की फौज, दुश्मन पर फेंकी गई मिट्टी भी मिसाइल में बदल जाती, आसिम मुनीर की गीदड़भभकी पर आपको हंसी आएगी

महाराष्ट्र की राजनीति फिर गर्माई, महायुति में खटपट, किस बात को लेकर नाराज हैं शिंदे, गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात

470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ

iPhone की चोरी और खोने पर ना घबराएं, Apple ने शुरू हुआ एक नया प्लान

WhatsApp के 3.5 अरब यूजर्स क्यों खतरे में, क्या डेटा हो गया लीक, सामने आई चौंकाने वाली जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

अमेरिका ने फिर खेला भारत के साथ खेल- कहा- ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान को बड़ी सैन्य कामयाबी, पहलगाम हमले को बताया विद्रोही हमला

मुख्यमंत्री योगी के निर्देशन में AI के जरिए विकास का मॉडल बन रहा उत्तर प्रदेश

Realme GT 8 Pro भारत में हुआ लॉन्च, मुफ्त डेको सेट के साथ मिलेगा 5000 रुपए का डिस्काउंट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया जंबूरी स्थल का निरीक्षण, विश्वस्तरीय व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के दिए आदेश

अयोध्या भारत का नया स्पिरिचुअल इकोनॉमिक पॉवरहाउस

अगला लेख