Shraddha Murder Case : आफताब ने तिहाड़ जेल प्रशासन से मांगे उपन्यास और पुस्तकें

Webdunia
रविवार, 4 दिसंबर 2022 (01:01 IST)
नई दिल्ली। अपनी 'लिव-इन-पार्टनर' की हत्या के आरोप में न्यायिक हिरासत में रखे गए आफताब अमीन पूनावाला ने तिहाड़ जेल प्रशासन से उसे उपन्यास और पुस्तकें उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों ने उसके अनुरोध के बाद उसे पॉल थेरॉक्स की पुस्तक ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ उपलब्ध कराई है।

पूनावाला ने अपनी ‘लिव-इन-पार्टनर’ की कथित तौर पर गला घोंट कर हत्या कर दी थी। उसने शव के 35 टुकड़े कर उन्हें शहर में अलग-अलग स्थानों पर फेंकने से पहले करीब तीन हफ्ते तक दक्षिण दिल्ली के महरौली स्थित अपने आवास पर एक फ्रिज में रखा था।

अधिकारियों ने बताया कि पूनावाला को केंद्रीय कारागार संख्या चार में कड़ी निगरानी में रखा गया है क्योंकि उसकी जान को खतरा है। जेल अधिकारी ने बताया, हम प्रोटोकॉल के अनुसार कैदी का ध्यान रख रहे हैं। उसने अंग्रेजी के उपन्यास और अन्य पुस्तकें उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उसने कहा कि वह साहित्यिक गतिविधियों में शामिल रहना चाहता है।

उन्होंने कहा, फिलहाल, हमने उसे ‘पॉल थेरॉक्स की ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ उपलब्ध कराई है। यह हमारे पुस्तकालय से दी गई है। उसे बाद में और पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। पूनावाला को 12 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। वह अभी न्यायिक हिरासत में है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख