Weather Update: बैमौसम बरसात के बाद अब गर्मी का कहर, इन राज्यों में झमाझम वर्षा की संभावना

Webdunia
बुधवार, 12 अप्रैल 2023 (08:47 IST)
नई दिल्ली। बैमौसम बरसात के बाद अब गर्मी का कहर छाने लगा है। अनेक राज्यों में तापमान बढ़ने लगा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद से अब उत्तर भारत में मौसम बिलकुल साफ हो गया है जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन दूसरी ओर अभी भी कुछ राज्यों में वर्षा का सिलसिला जारी है।
 
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण और केरल में भी अगले 4 दिनों के दौरान गरज व चमक और आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
 
स्काईमेट के अनुसार आज राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में एक या दो जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है।
 
वहीं दिल्ली-एनसीआर के लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। यहां 1 सप्ताह के लिए शुष्क मौसम की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में अधिकतम तापमान 15-16 अप्रैल तक 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है।
 
आज की संभावित गतिविधि : आज राजस्थान के पश्चिमी भागों में धूलभरी आंधी और गरज के साथ बारिश संभव है। अरुणाचल प्रदेश और केरल में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है।
 
पश्चिमी हिमालय, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और लक्षद्वीप में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश संभव है। देश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान बढ़ने की उम्मीद है। इस दौरान हरियाणा और उत्तरप्रदेश के गंगा के मैदानी इलाकों में मध्यम से तेज सतही हवा चल सकती है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

15000 रुपए खाते में डालेगी मोदी सरकार, कैबिनेट के बड़े फैसले, जानिए क्या है ELI स्कीम और किसे मिलेगा फायदा

सब्सिडी बंद की तो मस्क को अफ्रीका लौटना पड़ेगा, डोनाल्ड ट्रंप ने धमकी

बुरारी मौतें: 7 साल बाद चूंडावत परिवार के बारे में अब भी लोगों में है जिज्ञासा

कौन हैं महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण, क्या होंगी उनके लिए चुनौतियां

नारायण मूर्ति से उलट इंफोसिस, कंपनी कर्मचारियों को भेज रही है 9.15 घंटे से ज्यादा काम करने पर हेल्थ अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

ट्रंप का 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल', भारी विरोध के बाद हुआ पास, अब क्या एलन मस्क बनाएंगे नई पार्टी

भारत को आतंकवाद के खिलाफ एक्शन का हक, अमेरिका में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Karnataka के Hassan में Heart Attack का कहर, 40 दिन में 18 मौतें, युवाओं की संख्या ज्यादा

PNB के ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबर, सेविंग अकाउंट्स पर अब नहीं देना होगा यह चार्ज

मोहन यादव की रणनीतिक जीत, खंडेलवाल निर्विरोध निर्वाचित, गुटबाजी वालों को झटका

अगला लेख