ताजमहल तक पहुंचा यमुना का पानी, क्या बोला ASI

Webdunia
बुधवार, 19 जुलाई 2023 (09:56 IST)
Yamuna Water at Taj Mahal : यमुना नदी का पानी आगरा स्थित विश्वप्रसिद्ध ताजमहल की दीवारों तक पहुंच गया है। हालांकि, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) का कहना है कि बढ़े हुए जलस्तर से ताजमहल को कोई खतरा नहीं है। उल्लेखनीय है कि ताजमहल की दीवार तक यमुना का पानी केवल 1978 और 2010 में पहुंचा था।
 
अधिकारियों के अनुसार, यमुना का जलस्तर 499 फीट के 'मध्यम बाढ़ स्तर' को पार कर गया है। मंगलवार को यहां जलस्तर 499.97 फीट तक पहुंच गया, जिसके कारण पानी ताजमहल की दीवारों के करीब आ गया और स्मारक के पीछे बना बगीचा जलमग्न हो गया।
 
ताजमहल के संरक्षण सहायक प्रिंस वाजपेयी ने कहा कि वर्ष 2010 में और उससे पहले 1978 में यमुना का पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा था। वर्ष 1978 की बाढ़ में पानी स्मारक के तहखाने के कमरों में घुस गया था।
 
उन्होंने कहा कि इस साल भी पानी ताजमहल तक पहुंच गया है, लेकिन इससे स्मारक को कोई खतरा नहीं है। मुख्य मकबरा एक ऊंचे चबूतरे पर बना है। यह चमेली फर्श पर खड़ा है, और इसकी नींव में 42 कुएं हैं और कुओं के ऊपर साल की लकड़ियों की संरचना हैं। चमेली फर्श लाल बलुआ पत्थर और सफेद संगमरमर से बनाया जाता है। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट

थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने वापस लिया बयान, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता

अगला लेख