कांग्रेस में बड़ा बदलाव, अहमद पटेल बने कोषाध्यक्ष

Webdunia
मंगलवार, 21 अगस्त 2018 (13:19 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के राजनीतिक सचिव रहे अहमद पटेल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
 
पटेल लंबे समय से यह पद संभाल रहे पार्टी के बुजुर्ग नेता मोतीलाल वोरा का स्थान लेंगे। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोरा को महासचिव नियुक्त कर पार्टी प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी है। 
 
एक अन्य महत्वपूर्ण बदलाव के तहत राज्यसभा में पार्टी के उपनेता आनंद शर्मा को डॉ. कर्णसिंह के स्थान पर पार्टी के विदेश मामलों के विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
 
लुईजिन्हो फलेरियो को पार्टी में पूर्वोत्तर राज्यों के मामलों का दायित्व दिया गया है। हालांकि असम उनके दायरे से बाहर होगा। फलेरियो डॉ. सीपी जोशी का स्थान लेंगे।
 
लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मीरा कुमार को कांग्रेस कार्य समिति का स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। 
ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

EPFO का बड़ा फैसला, इन परिवारों को मिलेंगे 15 लाख रुपए, जानिए कौन होगा हकदार

Maharashtra : सुप्रिया सुले के बयान पर बवाल, मेरा नॉनवेज खाना मेरे पांडुरंग को चलता है, फडणवीस बोले- वारकरी देंगे इसका जवाब

CBI रेड के बाद अनिल अंबानी की बढ़ीं मुसीबतें, अब BOI ने भी खातों को 'फ्रॉड' घोषित किया

Donald Trump का टैरिफ, भारत के बाद ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस, इटली ने अमेरिका को दिया बड़ा झटका

ISRO का पहला एयर ड्रॉप टेस्ट सफल, गगनयान मिशन में कैसे मिलेगी सहायता

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली की सीएम पर हमले का दूसरा आरोपी गिरफ्तार, CRPF नहीं अब दिल्ली पुलिस देगी सुरक्षा

Indigo की फ्लाइट को किया डायवर्ट, विमान में थे असम के CM हिमंत

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर पहली बार बोले गृहमंत्री अमित शाह, कहा- कुछ खोजने की जरूरत नहीं

ग्वालियर रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव से पर्यटन क्षेत्र में निवेश को मिलेगा नया आयाम

Delhi Metro ने बढ़ाया किराया, नई दरें आज से लागू

अगला लेख