देश का पहला 'विश्व विरासत शहर’ बना अहमदाबाद

Webdunia
शनिवार, 2 सितम्बर 2017 (11:49 IST)
अहमदाबाद। गुजरात की वाणिज्यिक राजधानी अहमदाबाद को यूनेस्को ने भारत के पहले ‘विश्व विरासत शहर’ का शनिवार को औपचारिक रूप से दर्जा दिया। यूनेस्को की महानिदेशक इरीना बोकोवा ने अहमदाबाद को ‘विश्व विरासत शहर’ घोषित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को गांधीनगर में प्रमाण पत्र सौंपा।
 
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी ने जुलाई में पोलैंड में आयोजित एक बैठक में अहमदाबाद को भारत के पहले विश्व विरासत शहर के रूप में अंकित किया था। रूपाणी ने प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद कहा कि यह गुजरात के लोगों के लिए गौरव की बात है।
 
राज्य सरकार द्वारा जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में रूपाणी के हवाले से कहा गया कि अहमदाबाद को पहले यह दर्जा इसलिए नहीं मिला, क्योंकि पूर्ववर्ती सरकारों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2010 में (जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे) यह सपना देखा। उनका शहर को विश्व विरासत शहर का दर्जा दिलाने का सपना अब साकार हो गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

मैं मराठी नहीं बोलता, दम है तो महाराष्ट्र से निकाल के दिखाओ, ठाकरे ब्रदर्स को इस एक्‍टर ने दी चुनौती

बिहार में बच्चों की लड़ाई के बाद हुई गोलीबारी में 2 बड़ों की मौत

LIVE: देशभर में मानसूनी बारिश का हाल, दिल्ली वालों को बादलों ने दी राहत

BRICS सम्मेलन में मोदी का वैश्विक सहयोग एवं बहुध्रुवीय विश्व में अहम भूमिका निभाने का आह्वान

अमेरिका के टेक्सास में बाढ़ से 80 से अधिक लोगों की मौत

अगला लेख