Hanuman Chalisa

AIIMS Delhi : डकैतों ने पीठ में घोंप दिया था 6 इंच का चाकू, एम्स के डॉक्टरों ने सर्जरी कर निकाला

Webdunia
शनिवार, 22 जुलाई 2023 (23:57 IST)
नई दिल्ली। AIIMS Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने चाकू हमले के शिकार एक व्यक्ति की पीठ से एक कठिन सर्जरी की मदद से 6 इंच का चाकू सफलतापूर्वक निकाला है। हरियाणा के करनाल का 30 वर्षीय यह व्यक्ति 12 जुलाई को डकैती से अपनी दुकान को बचाने के दौरान हमले में कथित रूप से घायल हो गया था।
 
एम्स के ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख डॉ. कामरान फारूकी ने कहा कि उसी दिन देर शाम में मरीज अस्पताल के आपात चिकित्सा विभाग में पहुंचा था और तब भी उसके पीठ में चाकू था। 13 जुलाई को उसकी पीठ की सर्जरी की गयी और चाकू निकाला गया।
 
फारूकी ने बताया कि करनाल के इस व्यक्ति को दिन में करीब 2 बजे चाकू गोदा गया था और रात करीब 10 बजे ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले वह दो अस्पतालों में जा चुका था, ऐसे में उसकी दशा तथा मामले की जटिलता के मद्देनजर उसे एम्स में भेज दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि मरीज जब अस्पताल पहुंचा तब वह होश में था और उसके शरीर के जीवन संबंधी मापदंड सामान्य थे।
 
सर्जरी विभाग के डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि यह चुनौतीपूर्ण मामला था क्योंकि उसके पीठ में चाकू घोंपा गया था।
 
उन्होंने कहा कि उसकी स्थिति ऐसी थी कि वह लेट नहीं सकता था क्योंकि इससे चाकू हिल डुल सकता था और उसके मेरूदंड को और नुकसान पहुंच सकता था।
 
उन्होंने कहा कि चाकू का ब्लेड उस रक्तवाहिका से महज दो-तीन सेंटीमीटर दूर था जो हृदय से रक्त शरीर के अन्य हिस्सों में ले जाती है , करीब छह इंच चाकू उसके शरीर के अंदर था।
 
फारूकी ने कहा कि स्पाइनल कोर्ड के आसपास सावधानीपूर्वक शल्य चिकित्सा कर चाकू निकाला गया और फिर स्पाइनल कोर्ड की मरम्मत की गई। डॉक्टर ने कहा कि मरीज की स्थिति सुधर रही है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख