Hanuman Chalisa

एम्स के एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए परिणाम घोषित

Webdunia
मंगलवार, 19 जून 2018 (00:27 IST)
नई दिल्ली। एम्स में एमबीबीएस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए 26 और 27 मई को आयोजित की गई प्रवेश परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया।
 
 
मीडिया एवं प्रोटोकॉल संभाग की प्रमुख डॉ. आरती विज ने सोमवार को यहां बयान जारी कर कहा है कि एम्स में एमबीबीएस की 800 सीटे हैं और ये परीक्षा परिणामों की घोषणा इन सभी सीटों के लिए की गई है। विज ने बताया कि नई दिल्ली, भोपाल, भुवनेश्वर, जोधपुर, पटना, रायपुर और ऋषिकेश स्थित एम्स में 100-100 सीटे हैं। इसके अलावा मंगलागिरि (गुंटूर) और नागपुर स्थित एम्स में 50-50 सीटें हैं।
 
बयान में यह भी कहा गया है कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की गई थी। इसके लिए 29 राज्यों और 3 संघ शाषित क्षेत्रों के 154 शहरों में 316 केंद्र बनाए गए थे। इसमें कहा गया है कि परीक्षा 2 भाषाओं (हिन्दी और अंग्रेजी) में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 4 लाख 52 हजार 931 योग्य छात्रों में से 3 लाख 74 हजार 520 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 2 लाख 3 हजार 427 लड़के, 1 लाख 71 हजार 77 लड़कियां एवं 16 थर्ड जेंडर शामिल हैं। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

EPFO का बड़ा अपडेट! अब UPI से मिनटों में निकाल सकेंगे PF का पैसा, टेस्टिंग पूरी, कैसे काम करेगी नई सुविधा

मुख्यमंत्री योगी की पाती, दिया इको फ्रेंडली पर्यटन का मंत्र

अगला लेख