एयर चीफ मार्शल एपी सिंह बोले, राष्ट्र की सेवा केवल वर्दी में रहने वालों तक ही सीमित नहीं

कहा कि भारत का हर नागरिक एक सैनिक के समान

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (17:02 IST)
नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल (Air Chief Marshal) एपी सिंह (AP Singh) ने बुधवार को कहा कि भारत का हर नागरिक एक सैनिक (Soldier) के समान है और वर्दी में देश की सेवा करने का एक अलग ही मजा है लेकिन कोई भी व्यक्ति बिना सैन्य वर्दी के भी देश की सेवा कर सकता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल वर्दी में रहने वालों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सभी नागरिकों द्वारा भी की जाती है।
 
दिल्ली छावनी में आयोजित गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने एनसीसी के चरित्र को रेखांकित किया और कहा कि यह वह स्थान है, जहां विभिन्न पृष्ठभूमि के लोग एक हो जाते हैं और भारत के सार को आत्मसात करते हैं।ALSO READ: कब, कहां और कैसे मनाया गया था पहला गणतंत्र दिवस, जानिए पहले गणतंत्र दिवस से जुड़ी ये रोचक जानकारी
 
भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया : उन्होंने कहा कि एनसीसी और गणतंत्र दिवस शिविर में प्रशिक्षित भारत के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा है, क्योंकि वे भारत का भविष्य हैं, जो आगे चलकर विभिन्न जिम्मेदारियों को अपनाएंगे।
 
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मैंने सुना है कि कई कैडेटों ने सशस्त्र बलों (सेना, नौसेना और वायुसेना) में शामिल होने की इच्छा जताई है। यह बहुत बढ़िया है कि आप ऐसा करना चाहते हैं, क्योंकि वर्दी में राष्ट्र की सेवा करने का एक अलग ही मजा है। लेकिन राष्ट्र की सेवा करने के लिए किसी को वर्दी पहनना जरूरी नहीं है। यह एक ऐसी बात है जिसे हमें याद रखना चाहिए।ALSO READ: Republic Day 2025: 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस ? पढ़ें रोचक जानकारी
 
देशभक्ति देश के हर नागरिक व हर व्यक्ति में : उन्होंने कहा कि राष्ट्र की सेवा केवल वर्दी में रहने वालों तक ही सीमित नहीं है और न ही देशभक्ति केवल उन्हीं तक सीमित है बल्कि यह इस देश के हर नागरिक में, हर व्यक्ति में होती है। सिंह ने अपनी बात पर जोर देने के लिए एक शिविर की यात्रा का जिक्र किया।
 
एयर चीफ मार्शल ने कहा कि वहां किसी ने कहा था कि वर्दी पहने हर सैनिक एक नागरिक है और हर नागरिक बिना वर्दी का सैनिक है। मुझे लगता है कि यही तरीका है। इस देश का हर नागरिक एक सैनिक है और उसे देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमें इस बात का ख्याल रखना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि इसलिए चाहे हम वर्दी पहनें या नहीं, हम देश की सेवा कर सकते हैं। यहां सीखे गए मूल्य आपके पूरे जीवन में आपका मार्गदर्शन करेंगे, चाहे आप कोई भी विकल्प (करियर) चुनें। देशभर से कुल 2,361 एनसीसी कैडेट इस गणतंत्र दिवस शिविर में भाग ले रहे हैं, जो 30 दिसंबर को शुरू हुआ था और 27 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ समाप्त होगा। इस वार्षिक कार्यक्रम में 917 बालिका कैडेट भी शामिल हैं, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

फाइटर जेट्स की डिलीवरी में देरी पर एयरचीफ मार्शल अमरप्रीत सिंह क्यों हुए चिंतित, किस बात को लेकर जताई निराशा

LLB की पढ़ाई करना चाहती है कातिल मुस्कान, वकील बनकर लड़ेगी खुद का मुकदमा, जेल प्रशासन को लिखा पत्र

POK कब बनेगा भारत का हिस्सा, जानिए सटीक भविष्यवाणी

ड्रोन, स्‍नीफर डॉग फिर भी नहीं ढूंढ पा रही मेघालय पुलिस, रहस्‍यमयी तरीके से कहां गायब हुआ इंदौरी कपल?

किसने डिजाइन किया है 'ऑपरेशन सिंदूर' का logo? सेना ने बताए किसके नाम और क्या है लोगो का संदेश

सभी देखें

नवीनतम

अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर मध्यप्रदेश में लिखा जाएगा विकास और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का नया अध्याय

पंजाब में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 5 की मौत

रिहाड़ी के लोगों के साथ क्रूर मजाक, पाकिस्तीन हमले का शिकार बने घर को मात्र 6500 का मुआवजा

जम्मू कश्मीर पुलिस की आतंकवादरोधी शाखा ने कश्मीर में कई स्थानों पर छापेमारी की

सिंदूर पर पीएम मोदी से बोलीं ममता बनर्जी, हर महिला का सम्मान होता है

अगला लेख