वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर में फंसे 381 यात्रियों को विमान के जरिए लद्दाख पहुंचाया

Webdunia
शनिवार, 13 मार्च 2021 (17:37 IST)
जम्मू। वायुसेना ने जम्मू-कश्मीर में फंसे 381 लोगों को शनिवार को विमान से लद्दाख पहुंचाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। करगिल कुरियर सर्विस के मुख्य संयोजक आमिर अली ने कहा कि 197 यात्रियों को सी-17 विमान के जरिए श्रीनगर से लेह, जबकि 184 यात्रियों को जम्मू से लेह पहुंचा।

पिछले साल दिसंबर में हुई भारी बर्फबारी के चलते 434 किलोमीटर लंबे श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद कर दिया गया था। इसके मद्देजनर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फंसे यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए वायुसेना नियमित रूप से सी-17, सी-130 और एन-32 विमानों का संचालन करती है।

राजमार्ग को 28 फरवरी को फिर से खोल दिया गया था, लेकिन इस सप्ताह की शुरुआत में ताजा बर्फबारी होने के चलते उसे बंद करना पड़ा। जनवरी में दोनों केन्द्रशासित प्रदेशों के बीच करगिल कुरियर सर्विस शुरू होने के बाद से वायुसेना हजारों यात्रियों को हवाई मार्ग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा चुकी है।(भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख