Air India ने कार्यस्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर लगाया प्रतिबंध

Webdunia
गुरुवार, 19 मई 2022 (22:53 IST)
नई दिल्ली। टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया ने कार्यस्थल पर धूम्रपान और नशीले पदार्थों के सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया है। कर्मचारियों के लिए सीएचआरओ की ओर से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया, हम एक जिम्मेदार संगठन के रूप में कार्यस्थल पर धूम्रपान और किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हैं।

एयरलाइन के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (सीएचआरओ) सुरेश दत्त त्रिपाठी ने कहा कि इस आदेश का उल्लंघन करने वाले किसी भी कर्मचारी को उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बुधवार को यह निर्णय क्यों लिया गया। एयर इंडिया ने इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए अनुरोध का जवाब नहीं दिया।

टाटा समूह ने 27 जनवरी को एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था और टाटा स्टील के सुरेश दत्त त्रिपाठी ने अप्रैल में विमानन कंपनी के सीएचआरओ के रूप में कार्यभार संभाला।

कर्मचारियों के लिए सीएचआरओ की ओर से बुधवार को जारी पत्र में कहा गया, हम एक जिम्मेदार संगठन के रूप में कार्यस्थल पर धूम्रपान और किसी भी नशीले पदार्थ के सेवन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाते हैं।

इसमें आगे कहा गया है, टाटा आचार संहिता के हमारे मूल सिद्धांत सभी को देश के कानून का पालन करने और अपने सहयोगियों को एक सुरक्षित और स्वस्थ कार्य वातावरण प्रदान करने के लिए बाध्य करते हैं।

त्रिपाठी ने कहा कि उपरोक्त आचार संहिता का उल्लंघन करने पर एयर इंडिया किसी तरह की राहत नहीं देगी और उचित नतीजों का सामना करना पड़ेगा।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Reels पर तकरार, क्यों लोगों में बढ़ रहा है हर जगह वीडियो बनाने का बुखार?

क्या है 3F का संकट, ऐसा कहकर किस पर निशाना साधा विदेश मंत्री जयशंकर ने

कौन हैं स्‍वाति मालीवाल, कैसे आप पार्टी के लिए बनी मुसीबत, पिता पर लगाए थे यौन शौषण के आरोप?

रायबरेली में सोनिया गांधी की भावुक अपील, आपको अपना बेटा सौंप रही हूं

कांग्रेस, सपा सत्ता में आई तो राम मंदिर पर बुलडोजर चलाएंगी

व्हाइट हाउस ने की भारत की प्रशंसा, कहा- दुनिया में भारत जैसे जीवंत लोकतंत्र बहुत कम

Weather Updates: 14 साल का रिकॉर्ड टूटा; दिल्ली में पारा 47 डिग्री के पार, अगले 5 दिन भीषण लू का अलर्ट

8 राज्यों की 49 सीटों पर आज थमेगा चुनाव प्रचार का शोर, 20 मई को मतदान

भारत में महिलाएं क्या सांसद बनने पर भी सुरक्षित नहीं

हरियाणा के नुंह में श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग, 8 की मौत

अगला लेख