रूस से यात्रियों को लेकर Air India का विमान सैन फ्रांसिस्को पहुंचा

Webdunia
गुरुवार, 8 जून 2023 (14:54 IST)
मुंबई/सैन फ्रांसिस्को। एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण रूस के मगदान में फंसे यात्रियों को लेकर एक अन्य विमान गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। एयर इंडिया के दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को के लिए रवाना हुए एक विमान को इंजन में तकनीकी खराबी के कारण मंगलवार को रूस के सुदूर मगदान शहर में आपात स्थिति में उतारना पड़ा था।
 
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि हमारे सभी यात्रियों को निकासी औपचारिकताएं पूरी करने सहित अन्य आवश्यक मदद मुहैया कराई जा रही है। एयर इंडिया ने विमान में सवार 216 यात्रियों और 16 चालक दल के सदस्यों को उनके मूल गंतव्य सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के लिए एक 'फेरी' विमान भेजा था।
 
एयर इंडिया ने एक बयान में कहा कि विमान संख्या एइआई-173डी 8 जून 2023 रात 12 बजकर 7 मिनट पर (स्थानीय समयानुसार) सुरक्षित सैन फ्रांसिस्को पहुंच गया। बयान के अनुसार एयर इंडिया, सरकारी एजेंसियों, नियामक प्राधिकरणों, हमारे कर्मचारियों तथा भागीदारों को हमारे यात्रियों को जल्द से जल्द सैन फ्रांसिस्को पहुंचाने के हमारे प्रयासों और मगदान (रूस) में रुकने के दौरान उनका ध्यान रखने के लिए शुक्रिया अदा करती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

आतंकवादियों के खिलाफ प्रतिबंध लगाने में कोई हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए, ब्रिक्स में बोले PM मोदी

उज्जैन में मुहर्रम के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

9 जुलाई से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते पर गेंद वाशिंगटन के पाले में

Maharashtra : भाषा विवाद में कूदे दिनेश निरहुआ, ठाकरे बंधुओं को दी यह चेतावनी

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

अगला लेख