एयर इंडिया के विमान में चींटियां मिलने से हड़कंप, 3 घंटे लेट हुआ विमान

Webdunia
मंगलवार, 7 सितम्बर 2021 (08:52 IST)
नई दिल्ली। एअर इंडिया की दिल्ली-लंदन उड़ान सोमवार को अपराह्न दो बजे यहां के आईजीआई हवाई अड्डे से रवाना होने वाली थी, लेकिन बिजनेस क्लास में चींटियों का झुंड मिलने के कारण इसमें 3 घंटे से भी अधिक की देरी हुई।
 
उन्होंने बताया कि एआई-111 उड़ान दिल्ली हवाई अड्डे से पूर्व निर्धारित समय अपराह्न 2 बजे की जगह शाम में करीब पांच बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक विमान के उड़ान भरने से ठीक पहले बिजनेस क्लास में चींटियां मिलीं।
 
एअर इंडिया ने बाद में ट्वीट किया, यह चींटियों का झुंड नहीं था और निश्चित रूप से निरस्त उड़ान नहीं थी। हालांकि सूत्रों ने पुष्टि की कि लंदन के लिए उड़ान भरने से ठीक पहले विमान की बिजनेस क्लास में बड़ी संख्या में चींटियां मिलीं। उस विमान के स्थान पर दूसरे बोइंग 787-8 विमान का इस्तेमाल किया गया।
 
इसी तरह की एक घटना 27 मई को हुई थी जब अमेरिका के नेवार्क रवाना हुई एअर इंडिया की उड़ान को वापस दिल्ली हवाई अड्डे पर लौटना पड़ा था। उस समय चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान के अंदर एक चमगादड़ को उड़ते देखा था।
 
पायलटों ने हवाई यातायात नियंत्रक को इसकी जानकारी दी और विमान को वापस लाया गया। विमान के उतरने के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया और अंदर कीटनाशक का छिड़काव किया गया जिससे चमगादड़ मारा गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख