पक्षी से टकराया दिल्ली से पुणे जा रहा एयर इंडिया का विमान, वापसी की उड़ान रद्द

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 20 जून 2025 (14:37 IST)
Air India Flight : दिल्ली से पुणे के लिए रवाना हुए एअर इंडिया के विमान से शुक्रवार को एक पक्षी के टकरा जाने के बाद एयरलाइन को इसकी वापसी की यात्रा रद्द करनी पड़ी। विमान पुणे में सुरक्षित उतर गया और उसके बाद ही पक्षी के टकराने की बात पता चली।
 
एअर इंडिया ने कहा कि आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद पक्षी के टकराने का पता चला। विमान को खड़ा कर दिया गया है और इंजीनियरिंग टीम विस्तृत जांच कर रही है। 20 जून को पुणे से दिल्ली की उड़ान संख्या एआई2470 को पक्षी के टकराने के कारण रद्द कर दिया गया है। 
 
एयरलाइन ने कहा कि वह यात्रियों को ठहराने की सुविधा प्रदान करने समेत समस्त इंतजाम कर रही है। एअर इंडिया ने कहा कि रद्दीकरण या पुनर्निर्धारण पर यात्रियों को राशि वापस करने की पेशकश भी की जा रही है, वहीं यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। ALSO READ: एअर इंडिया ने रद्द की 8 उड़ानें, किन रूट्स पर पड़ा असर?
 
गौरतलब है कि मदुरै जा रहे इंडिगो के विमान में शुक्रवार को उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी आ गई जिसके बाद उसे वापस चेन्नई लाया गया। विमान में करीब 68 यात्री सवार थे। विमान यहां सुरक्षित उतरा और सभी यात्रियों को उचित सुरक्षा उपायों के साथ विमान से उतार लिया गया है।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: सीवान में पीएम मोदी बोले, जंगलराज का सफाया, समृद्ध बिहार का निर्माण

क्या ईरान इस 15 साल की लड़की के शाप के कारण जल रहा है! जानिए कौन थी ‘वो’ लड़की

ईरान की 'डांसिंग मिसाइल' ने मचाई तबाही, इजरायल का आयरन डोम बेबस!

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अपने फैसलों और बयानों से पलटने की आखिरी क्या है वजह?

पाकिस्तान बेवफा और दोगला निकला, ईरान को ठेंगा दिखा बैठा ट्रम्प की गोद में

अगला लेख