Hanuman Chalisa

भारत में हर साल वायु प्रदूषण से 12 लाख लोगों की मौत

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2017 (19:53 IST)
नई दिल्ली। भारत में हर साल वायु प्रदूषण (एयर पॉल्यूशन) के कारण 12 लाख लोगों की मौत हो जाती है। ग्रीनपीस की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में दिल्ली सबसे ज्यादा प्रदूषण वाला शहर है। हालांकि दिल्ली भारत का इकलौता प्रदूषित शहर नहीं है। भारत के कई शहर ऐसे हैं, जहां सांस लेना मुश्किल है।

कई राज्यों के प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड से मिली जानकारियों के आधार पर बनाई गई ग्रीनपीस की यह रिपोर्ट बेहद भयावह स्थिति की ओर इशारा कर रही है। 24 राज्यों के 168 शहरों की स्थिति पर ग्रीनपीस इंडिया द्वारा बनी इस रिपोर्ट का नाम 'वायु प्रदूषण का फैलता जहर' है। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए लगातार कदम उठाए गए हैं लेकिन देखा जाए तो इन कदमों का कोई खास फर्क नहीं पड़ा है।
 
रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली देश का सबसे प्रदूषित शहर है। इसमें ये भी लिखा है कि हर साल देश में केवल वायु प्रदूषण से 12 लाख लोगों की मौत हो जाती है। देखा जाए तो यह आंकड़ा काफी हद तक तंबाकू से होने वाली मौतों के बराबर ही है। इसके साथ ही रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 3 फीसदी तक जीडीपी का नुकसान होता है।
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि देश में केवल दक्षिण भारत में ही कुछ ऐसे शहर हैं, जो प्रदूषण से निपटने के अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन कर रहे हैं। दिल्ली के बाद सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में गाजियाबाद, इलाहाबाद, बरेली, फरीदाबाद, झरिया, अलवर, रांची, कुसुंडा, कानपुर, पटना आदि शहरों के नाम शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का बड़ा दावा, Air India ने कैंसल किया PM मोदी का टिकट

दिल्ली में जा‍ति पूछकर हुई थी महिला यूट्यूबर की पिटाई, दुष्‍कर्म की दी थी धमकी, वीडियो हुआ वायरल

आस्था का संगम, सौहार्द्र का संदेश : हरिद्वार से गंगाजल लेकर निकलीं तमन्ना मलिक

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

अंडर 19 वर्ल्ड कप जीत के बाद कप्तान आयुष म्हात्रे ने किए रामलला के दर्शन

योगी सरकार का बड़ा फैसला, अमेठी के बेरोजगारों को मिलेगा रोजगार, 2500 करोड़ रुपए का होगा निवेश

उत्‍तर प्रदेश में श्रमजीवी महिला छात्रावासों के निर्माण कार्य में तेजी

जब कलेक्ट्रेट में मुस्कराए प्रदर्शनकारी, डीएम और लंगूर ‘मटरू’ की स्नेहभरी मुलाकात

यूपी की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ढाई गुना से ऊपर पहुंची

अगला लेख