वायु प्रदूषण से दिल्ली-NCR का हाल बेहाल, सुप्रीम कोर्ट में 10 नवंबर को सुनवाई

Webdunia
शुक्रवार, 4 नवंबर 2022 (13:09 IST)
नई दिल्ली। वायु प्रदूषण से दिल्ली-NCR का हाल बेहाल नजर आ रहा है। स्मॉग की वजह से लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। इस बीच सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए पराली जलाने पर नए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग वाली एक जनहित याचिका को सुनवाई के लिए सहमत हो गया। मामले पर सुनवाई 10 नवंबर को होगी।

ALSO READ: वायु प्रदूषण से खतरे में जिंदगी, दिल्ली में स्कूल बंद, केजरीवाल बोले- पराली जलाने के लिए किसान नहीं हम जिम्मेदार
प्रधान न्यायाधीश उदय उमेश ललित और न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी की पीठ ने वकील शशांक शेखर झा के प्रतिवेदन पर संज्ञान लिया। झा ने अपनी व्यक्तिगत क्षमता में एक जनहित याचिका दायर कर कहा कि दिल्ली के निकटवर्ती इलाकों में पराली जलाए जाने के कारण वायु प्रदूषण की स्थिति और खराब हो गई है।
 
वकील ने कहा, 'ऐसे हालात में आम लोग भी नहीं चल सकते और पराली जलाए जाने के कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का स्तर बढ़ गया है।'

ALSO READ: जहरीली हवा से दिल्ली-NCR में हेल्थ इमरजेंसी से हालात, क्या होगा ग्रैप 4 लागू होने का असर
उल्लेखनीय है कि दिल्ली का समग्र AQI 472 दर्ज किया गया है। दिल्ली के कई इलाकों में आज एक्यूआई 500 से 700 के बीच है। वहीं नोएडा में AQI 519, फरीदाबाद में 515 और गाजियाबाद में 493 पर है।

बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली में ग्रेप का चौथा चरण लागू कर दिया गया है। शनिवार से प्राइमरी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 5वीं से बड़े बच्चों के लिए स्कूलों में आउटडोर गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

क्यों आती है सुनामी? 21 साल पहले इससे गई थी 2,30,000 लोगों की जान

सुप्रीम कोर्ट ने न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से तीखे सवाल कर कहा, आपका आचरण विश्वसनीय नहीं

भोपाल ड्रग्स व लव जिहाद केस में मछली परिवार के रसूख पर चला बुलडोजर, 100 करोड़ की सरकारी संपत्ति मुक्त

अगला लेख