विमान यात्री से 1.1 करोड़ रुपए का सोना जब्त

Webdunia
बुधवार, 1 नवंबर 2017 (16:43 IST)
नई दिल्ली। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति के पास से 1.1 करोड़ रुपए मूल्य का सोना जब्त किया गया है। उसने इसे एयर इंडिया के एक विमान की सीट में छिपा रखा था।
 
सीमाशुल्क विभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, इसके बाद 30 वर्षीय व्यक्ति को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि रविवार को यह बरामदगी की गई।
 
विज्ञप्ति में बताया गया कि खुफिया सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीमाशुल्क अधिकारियों ने एयर इंडिया के मस्कट से आने वाले विमान से चार किलोग्राम सोना जब्त किया। इसे विमान की सीट की गद्दी में छिपाकर रखा गया था।
 
उन्होंने बताया, सीट में छिपाकर सोना रखने वाला व्यक्ति उसी विमान से यहां पहुंचा था और उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख