Hanuman Chalisa

वायुसेना दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार

Webdunia
शुक्रवार, 22 जून 2018 (14:44 IST)
सहारनपुर। वायुसेना अध्यक्ष वीरेंद्र धनोवा ने दावा किया है कि भारतीय वायुसेना कौशल तकनीक के मामले में दक्ष और सक्षम है और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
 
एयरचीफ मार्शल धनोवा सहारनपुर के सैनिक हवाई अड्डे सरसावा में दो दिवसीय दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना दुनिया की सर्वोत्तम वायु सेनाओं में एक है और विषम परिस्थितियों में भी दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए हर समय तैयार और चौकन्ना है।
 
परम विशिष्ट सेवा मेडल, अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित और 1919 में कारगिल युद्ध में अपनी वीरता का परिचय दे चुके धनोवा ने दौरे के दूसरे दिन बुधवार शाम सैन्य अधिकारियों से भेंट के दौरान कहा कि सहारनपुर का सैनिक सरसावा हवाई अड्डा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि इसकी सीमाएं जम्मू-कश्मीर से मिलती है। इसलिए यह हवाई अड्डा संवेदनशील श्रेणी में शामिल है।
 
उन्होंने सरसावा स्टेशन के एयरकमोडोर संदीप चौधरी के साथ सरसावा एयर स्टेशन की सभी यूनिटों का दौरा किया और रक्षा तैयारियों की समीक्षा की। वायुसेनाध्यक्ष ने कहा कि वह स्टेशन की क्षमता और तैयारियों से संतुष्ट हैं। सरसावा के एयर कमोडोर चौधरी ने बताया कि धनोवा वायुसेनाध्यक्ष बनने के बाद दूसरी बार सरसावा एयरफोर्स स्टेशन पर आए हैं।
 
समीक्षा बैठक में वायुसेनाध्यक्ष ने पाया कि सरसावा एयरफोर्स स्टेशन को लेकर खुफिया एलर्ट और वायुसेना चौकसी कर रही है। इसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सरसावा एयरबेस की खूबी यह है कि यहां अनेक प्रकार के सैनिक हेलीकॉप्टर हैं, जिनका किसी भी चुनौती में सफलतापूर्वक इस्तेमाल किया जा सकता है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चांदी को लेकर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, आयात के नियम किए सख्‍त, जानिए क्यों उठाया यह कदम?

ट्रंप का जिनपिंग से बदला या अतिरिक्त सावधानी? एयरपोर्ट पर ही फेंक दिए चीनी उपहार

नीदरलैंड ने भारत को दिया खास तोहफा, PM मोदी को लौटाई ये बेशकीमती चीज, चोल राजवंश से है कनेक्‍शन

भारत में जब्त हुई 182 करोड़ की कैप्टागन, इसे क्यों कहा जाता है जिहादी ड्रग, क्या हैं इसके साइड इफेक्ट

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

सभी देखें

नवीनतम

NEET-UG 2026 Leak Probe : पेपर लीक मामले में पुणे की सीनियर बॉटनी टीचर गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारियां

गोसेवा में दिखे CM योगी, गोवंश को खिलाया गुड़; गर्मी में विशेष देखभाल के दिए निर्देश

जनता दर्शन में CM योगी ने सुनीं 150 लोगों की समस्याएं, बोले- हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

Hormuz के लिए ईरान का नया चक्रव्यूह, भारत पर क्या होगा असर, ट्रंप ने दी नई धमकी

कानपुर के बर्न वार्ड में हुई शादी, दर्द में भी दूल्हे ने नहीं छोड़ा दुल्हन का साथ

अगला लेख