एयरफोर्स का बड़ा अभियान, बर्फबारी में फंसे 99 लोगों को निकाला

Webdunia
शुक्रवार, 28 सितम्बर 2018 (09:23 IST)
हिमाचल प्रदेश की लाहौल घाटी में फंसे 99 लोगों को गुरुवार को भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर से निकाला गया, जिनमें तीन जर्मन, 10 भारतीय महिला पर्यटक और तीन बच्चे शामिल हैं।
 
अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि जहां लाहौल तहसील के कई दुर्गम इलाकों से 18 विदेशियों सहित कुल 99 फंसे हुए लोगों को हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया वहीं पिछले तीन दिन में सड़क मार्ग से 1,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया।
 
उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के कर्मियों ने दारछा-कोकसर एवं तांडी-थिरोट सहित कई सड़कों से बर्फ हटाई गई। ये सड़कें अब वाहनों के यातायात के लिए तैयार हैं। सड़कें असमय बर्फबारी और बारिश के कारण बंद हो गई थीं।
 
कुल्लू जिले के एक अधिकारी ने बताया कि गुरूवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने तीन जर्मन नागरिकों सहित कुल 63 लोगों को बाहर निकाला। इन लोगों को कुल्लू के एक अस्थायी हेलीपैड पर ले जाया गया। वायुसेना के विंग कमांडर एस के आहूजा ने अभियान में मदद की। 
 
अधिकारियों ने बताया कि पिछले तीन दिनों में कुल 18 विदेशियों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Marathi row : बिहार आओ, पटक-पटककर मारेंगे, मराठी भाषा विवाद में BJP सांसद निशिकांत दुबे की राज ठाकरे को धमकी

Video : 15 फुट लंबे किंग कोबरा को 6 मिनट में महिला वन अधिकारी ने बचाया, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

Chirag Paswan : बिहार में NDA की परेशानी को क्यों बढ़ा रहे हैं मोदी के 'हनुमान', कानून-व्यवस्था को लेकर नीतीश पर निशाना

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

सभी देखें

नवीनतम

टाटा मोटर्स ने लॉन्‍च किया भारत का सबसे सस्ता 4-व्‍हील मिनी ट्रक Tata Ace Pro, फीचर्स कर देंगे हैरान

LIVE: यूपी की शिक्षा मंत्री की बाल-बाल बची जान, काफिले की गाड़ी से टकराई कार

आतिशी का दिल्ली में पुराने वाहन हटाने के मामले में भाजपा को समर्थन का आश्वासन

Marathi Hindi Controversy: फडणवीस का स्पष्टीकरण, रैली के लिए अनुमति दी गई लेकिन मनसे ने विशेष मार्ग पर दिया जोर

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

अगला लेख