Hanuman Chalisa

अजय माकन बोले, केजरीवाल ने मोदी को खड़ा किया, नहीं करेंगे आप से गठबंधन

Webdunia
रविवार, 3 जून 2018 (10:38 IST)
नई दिल्ली। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों को खारिज करते हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि अन्ना आंदोलन के जरिए मोदी को जन्म देने वाले केजरीवाल के साथ हाथ मिलाने का सवाल ही नहीं उठता है।
 
माकन ने यह भी दावा किया कि जनता अब केजरीवाल को नकार रही है और दिल्ली में कांग्रेस को वापस लाना चाह रही है।
 
उन्होंने कहा कि दिल्ली के कांग्रेस कार्यकर्ता और सभी नेता यह बिल्कुल नहीं चाहते कि केजरीवाल की पार्टी के साथ किसी तरह का गठबंधन हो। इसकी कुछ वजह हैं। पहली वजह है कि यह है केजरीवाल की लोकप्रियता में लगातार गिरावट आ रही है और जनता अब उनको नकार चुकी है।
 
उन्होंने कहा, 'दूसरी वजह यह है कि 2011 में केजरीवाल ने बाबा रामदेव, किरण बेदी, आरएसएस और भाजपा के साथ मिलकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया और मोदी को खड़ा किया। ऐसे में केजरीवाल के साथ गठबंधन का सवाल ही नहीं उठता है।'
 
माकन ने कहा, 'विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को 56 फीसदी वोट मिले थे और नगर निगम चुनाव में उसे सिर्फ 26 फीसदी वोट मिले। दूसरी तरफ कांग्रेस का वोट नौ फीसदी से बढ़कर 22 फीसदी पर पहुंच गया है।'
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। राजौरी गार्डन और बवाना विधानसभा के उपचुनावों में हमने देखा कि आप के वोट में काफी गिरावट आई है।
 
माकन ने आरोप लगाया, 'दिल्ली के लोग बिजली और पानी से संबंधित समस्या से परेशान हैं। दिल्ली में 10वीं और 12वीं कक्षा के इस बार के परिणाम सबसे कम रहे हैं। लोग इनसे परेशान हो चुके हैं।' (भाषा) 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष तेज, सरकार पर मंडराया खतरा, डीके खुलकर आए सामने

US Tariff के बावजूद भारत की GDP में आया उछाल, रिपोर्ट में अनुमान से ज्‍यादा निकले आंकड़े

उत्तराखंड में 12000 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, CM ने बांटे नियुक्ति पत्र

सलमान के शॉर्ट एनकाउंटर पर बोले CM डॉ. मोहन यादव, कानून की पकड़ से बच नहीं सकेगा कोई भी अपराधी

दुबई हादसे के बाद HAL अध्यक्ष का बड़ा बयान, तेजस पूरी तरह सुरक्षित

अगला लेख