अब भारत में बनेगी AK-203 राइफल, रूस के साथ एक बड़ा समझौता

Webdunia
गुरुवार, 3 सितम्बर 2020 (23:34 IST)
मास्को/नई दिल्ली। रूस ने कहा है कि वह भारतीय रक्षा मंत्रालय और रक्षा उद्योग के साथ मिलकर भारत में ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी कड़ी में भारत में अत्याधुनिक एके 203 राइफल बनाने के लिए दोनों देशों के बीच संयुक्त उपक्रम की स्थापना पर जल्द ही सहमति बन जाएगी।
 
ALSO READ: US-India 2020 Summit में बोले PM मोदी- दुनिया को भारत पर भरोसा, 1.3 अरब भारतीयों का एक ही मिशन 'आत्मनिर्भर भारत'
 
रूस की 3 दिन की यात्रा पर गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने आज अपने रूसी समकक्ष जनरल सर्गेई शोइगू के साथ विभिन्न मुद्दों पर द्विपक्षीय बैठक की। लगभग 1 घंटा चली इस बैठक में दोनों पक्षों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग पर विस्तार से चर्चा की गई। सिंह शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के रक्षामंत्रियों की बैठक में भी शामिल होंगे।
ALSO READ: चीन के आक्रामक रुख और पाकिस्तान के दुस्साहस को जवाब देने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार : CDS जनरल बिपिन रावत
 
दोनों पक्षों ने भारत में एके 203 अत्याधुनिक राइफल बनाने के लिए स्थापित किए जाने वाले संयुक्त उपक्रम से संबंधित बातचीत में अत्यधिक प्रगति और इसके जल्द अंजाम तक पहुंचने की संभावना पर खुशी जाहिर की। इस राइफल को पैदल सेना के लिए सबसे अत्याधुनिक हथियार के रूप में देखा जा रहा है। इस संयुक्त उपक्रम को मेक इन इंडिया कार्यक्रम में रूस की भागीदारी के लिए काफी सकारात्मक माना जा रहा है।
 
बातचीत के दौरान रूसी रक्षा मंत्री ने कहा कि रूसी रक्षा उद्योग भारत के रक्षा मंत्रालय तथा रक्षा उद्योग के साथ मिलकर 'मेक इन इंडिया' कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही रूस अगले वर्ष फरवरी में आयोजित किए जाने वाले एयरो इंडिया शो में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेगा। सिंह ने जनरल शोइगू को इस वर्ष के अंत में तकनीकी और सैन्य सहयोग पर होने वाले अंतर सरकारी आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आने का न्योता भी दिया।
ALSO READ: 30 नवंबर को SCO शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा भारत
बातचीत के दौरान इस बात का भी उल्लेख किया गया कि दोनों देशों की नौसेना अगले 2 दिनों में मलक्का की खाड़ी में ‘इन्द्र नौसैनिक अभ्यास’ में हिस्सा लेंगी। सिंह ने कहा कि इस अभ्यास से हिन्द महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर दोनों देशों साझा हित हैं। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा के बारे में भी दोनों देशों के रुख में समानता है और उनके बीच सामरिक भागीदारों के रूप में परस्पर विश्वास और भरोसा है।
 
सिंह ने भारत की रक्षा और सुरक्षा जरूरतों के लिए रूस द्वारा दिए जा रहे निरंतर सहयोग की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि कुछ विशेष हथियारों के लिए रूस की ओर से समयबद्ध तरीके से मदद की जा रही है जिसके लिए भारत आभार प्रकट करता है। रक्षामंत्री के साथ रक्षा सचिव और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मास्को की यात्रा पर हैं। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप क्यों नहीं चाहते Apple अपने प्रोडक्ट भारत में बनाए?

क्या है RIC त्रिगुट, रूस क्यों चाहता है फिर इसे सक्रिय करना

हेलो इंदौर ये है आपकी मेट्रो ट्रेन, जानिए Indore Metro के बारे में 360 डिग्री इन्‍फॉर्मेशन

'सिंदूर' की धमक से गिड़गिड़ा रहा था दुश्मन, हमने चुन चुनकर ठिकाने तबाह किए

खतना करवाते हैं लेकिन पुनर्जन्म और मोक्ष में करते हैं विश्वास, जानिए कौन हैं मुसलमानों के बीच रहने वाले यजीदी

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव

ट्रंप ने स्टील पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, बताया चीन का घटिया माल

भोपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में करेंगे शिरकत

Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट

थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने वापस लिया बयान, भारत को मिली बड़ी कूटनीतिक सफलता

अगला लेख