अखिलेश का मोदी सरकार 3.0 पर तंज, अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 9 जून 2024 (12:34 IST)
Akhilesh on modi government 3.0 : नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह की जोरदार तैयारियों के बीच समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने उसे अधर में लटकी हुई सरकार करार देते हुए तंज किया है।
 
अखिलेश ने राजग सरकार पर तंज करते हुए सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक टिप्पणी में कहा कि ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं। अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं।
 
 
सपा ने ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था और उसने अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 37 सीटें जीती हैं।
 
मोदी (73) प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के बाद लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने वाले दूसरे नेता होंगे। नेहरू ने 1952, 1957 और 1962 के आम चुनावों में कांग्रेस की जीत के बाद प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।
 
भारत के पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के नेताओं के अलावा गणमान्य व्यक्तियों और विशेष आमंत्रितों के भी राष्ट्रपति भवन में शाम सवा सात बजे प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारत से क्यों नाखुश है रूस, इसका यूक्रेन से है कनेक्शन

कठुआ में गरजे CM योगी आदित्यनाथ, कहा- पाकिस्तान के हो जाएंगे 3 टुकड़े

कौन है वो रहस्‍यमयी महिला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, क्‍या है देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर से कनेक्‍शन?

कलाम का राष्ट्रपति बनना लादेन के आतंकवादी बनने के समान, NCP नेता की पत्नी के बयान से बवाल

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, अब राजनीति सिर्फ सत्ता के लिए होती है

सभी देखें

नवीनतम

Weather Updates: बिहार के 13 जिलों में flood alert, जानिए UP, MP समेत 6 राज्यों का हाल

दिल्ली में एक परिवार के 5 लोगों ने एक साथ की आत्महत्या, मृतकों में 4 दिव्यांग

दूसरे राज्यों में बिहार के लोग क्यों रहते हैं निशाने पर

महाराष्‍ट्र चुनाव से पहले सुप्रिया सुले ने लिया ये प्रण...

अब राम जन्मभूमि मंदिर के प्रसाद की भी होगी जांच, नमूने झांसी भेजे

अगला लेख