काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में पुलिसकर्मियों की तैनाती, अखिलेश यादव ने व्यवस्था पर उठाए सवाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 12 अप्रैल 2024 (07:00 IST)
Akhilesh Yadav's statement regarding Kashi Vishwanath temple : समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पुजारी के रूप में पुलिसकर्मियों की तैनाती का आदेश देने वाले अधिकारी के निलंबन की मांग करते हुए इस कृत्य की निंदा की है।
ALSO READ: Lok Sabha Elections 2024 : अखिलेश यादव को जयंत चौधरी की सीख, हमें 6 और 7 का गणित मत बताइए
वाराणसी पुलिस आयुक्‍त मोहित अग्रवाल के निर्देश पर मंदिर में धोती-कुर्ता पहने माथे पर त्रिपुंड लगाए पुरुष पुलिसकर्मी और सलवार कमीज में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। सपा प्रमुख यादव ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए 'एक्‍स' पर एक पोस्ट में कहा, पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है?
 
...तो शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा : यादव ने कहा, इस तरह का आदेश देने वालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने इस कृत्य को 'निंदनीय' करार दिया। यादव ने अपने पोस्ट में 35 सेकंड के एक समाचार वीडियो की एक क्लिप भी साझा की है, जिसमें पुलिसकर्मी भगवा वस्त्र में व्यवस्था संभालते नजर आ रहे हैं।
ALSO READ: CM केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अखिलेश यादव बोले, ब्रह्मांड में सबसे ज्यादा झूठ बोलती है भाजपा
लोग पुजारियों के प्रति सम्मान रखते हैं : वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बताया था कि चूंकि दूरदराज से दर्शन के लिए आने वाले लोग पुजारियों के प्रति सम्मान रखते हैं। उन्होंने बताया कि मंदिर में ड्यूटी अन्य जगहों से अलग है क्योंकि यहां पुलिस को विभिन्न प्रकार की भीड़ का प्रबंधन करना पड़ता है।
 
'नो टच पॉलिसी' का पालन : अग्रवाल ने बताया था, पुलिसकर्मियों द्वारा धक्का दिए जाने पर भक्तों को चोट लगती है, अगर यही बात पुजारी करते हैं तो वे इसे सकारात्मक तरीके से लेते हैं। 'नो टच पॉलिसी' का पालन करते हुए पुजारियों की पोशाक में पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है।
ALSO READ: Lok Sabha Election 2024 : अखिलेश यादव ने मेरठ में फिर बदला प्रत्‍याशी, अतुल प्रधान का टिकट काटा, सुनीता वर्मा पर लगाया दांव
पुलिस आयुक्‍त ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का आदेश दिया था और बुधवार से इसकी शुरुआत भी कर दी गई। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख