ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 28 मार्च 2025 (21:55 IST)
Warning of explosion in Mumbai on Eid: ईद के दौरान मुंबई के डोंगरी जैसे इलाकों में अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठियों द्वारा हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट की चेतावनी वाला संदेश सोशल मीडिया पर पुलिस को मिलने के बाद मुंबई में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
 
क्या है चेतावनी : एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि यह धमकी बृहस्पतिवार सुबह सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर प्राप्त हुई, जिसे नवी मुंबई पुलिस को टैग किया गया था। इस पोस्ट में मुंबई पुलिस को सतर्क रहने को कहा गया, क्योंकि 31 मार्च-1 अप्रैल 2025 को ईद के दौरान, डोंगरी जैसे क्षेत्रों में रहने वाले कुछ अवैध रोहिंग्या/बांग्लादेशी/पाकिस्तानी घुसपैठिए हिंदू-मुस्लिम दंगे, आगजनी और बम विस्फोट कर सकते हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि नवी मुंबई पुलिस द्वारा सतर्क किए जाने के बाद मुंबई पुलिस ने पूरे महानगर में सुरक्षा कड़ी कर दी है और डोंगरी जैसे इलाकों में गश्त भी बढ़ा दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी भी संदिग्ध या अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि मुंबई पुलिस के अलावा अपराध शाखा, आतंकवाद निरोधक दस्ता और विशेष शाखा भी कड़ी निगरानी कर रही है। (भाषा/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-Pakistan Conflict : सिंधु जलसंधि रद्द होने पर प्यासे पाकिस्तान के लिए आगे आया चीन, क्या है Mohmand Dam परियोजना

Naxal Encounter: कौन था बेहद खौफनाक नक्‍सली बसवराजू जिस पर था डेढ़ करोड़ का इनाम?

ज्‍योति मल्‍होत्रा ने व्‍हाट्सऐप चैट में हसन अली से कही दिल की बात- कहा, पाकिस्‍तान में मेरी शादी करा दो प्‍लीज

भारत के 2 दुश्मन हुए एक, अब China ऐसे कर रहा है Pakistan की मदद

गुजरात में शेरों की संख्या बढ़ी, खुश हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

सभी देखें

नवीनतम

पाकिस्तान को लगा एक और झटका, भारतीय टेक्निशियंस के लौटने से हुआ PSL में भारी नुकसान

पीएम मोदी बोले, पूर्वोत्तर में अभूतपूर्व विकास हो रहा है

Love Jihad: रेप किया, नॉनवेज खिलाया, कलावा निकाला, एक वकील और दूसरी आदिवासी पीड़िता ने की मोहसिन के खिलाफ शिकायत

निशिकांत दुबे ने शेयर किया 1991 भारत पाकिस्तान एग्रीमेंट, क्या बोली कांग्रेस?

जयपुर के एसएमएस अस्पताल में खून चढ़ाए जाने के बाद गर्भवती महिला की मौत

अगला लेख