स्मृति ईरानी पर हमला, चालू है सास-बहू का नाटक...

Webdunia
शुक्रवार, 13 दिसंबर 2019 (16:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'रेप इन इंडिया' वाले बयान की केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी द्वारा तीखी आलोचना किए जाने के बाद वे अब राहुल समर्थकों के निशाने पर आ गई हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस की पूर्व सचिव अलका लांबा ने ईरानी पर निशाना साधा है।

अलका ने ट्‍वीट कर कहा कि यहां भी इसका सास-बहू का नाटक चालू है, संसद भी इसको थिएटर लगता है, डायलॉगबाजी कर, थोड़ा रोना-धोना कर, यह सोचती है कि एक मंत्री के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों और जवाबदेही से बच निकलेगी। अलका ने निहालचंद, चिन्मयानंद, नित्यानंद और कुलदीप सेंगर पर चुप्पी के लिए स्मृति की आलोचना की।

हालांकि अलका लांबा के ट्‍वीट के बाद लोगों ने दोनों को ही आड़े हाथों लिया। यशपालसिंह ठाकुर ने लिखा- किस्मत की बात है आप गली-मोहल्ले में एक्टिंग करती हैं, ये टीवी पर एक्टिंग करती हैं। विवेक यादव ने कहा- स्मृति मैडम को नरेन्द्र मोदी की वीडियो जरूर देखनी चाहिए।

आशा झा नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि एक महिला के दूसरी महिला के लिए ये शब्द, वो भी सार्वजनिक मंच पर। शर्म कीजिए आप। आप जैसी महिलाएं उन पुरुषों को हिम्मत देती हैं जो महिलाओं के लिए सार्वजनिक रूप से अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। विजेन्द्र गुप्ता ने ऐसे शब्द आपके लिए कहे थे तो आपने पूरे दिल्ली सदन को सिर पर उठा लिया था।

आशीष कुमार ने लिखा- एकता कपूर जी ले जाइए आप इस बला को अपने टीवी पे फिर से, संसद में भी शुरू हो गई है नौटंकी। वहीं, राजकुमार राणा ने अलका पर कटाक्ष किया कि आप कितनी हिमायती बन लो कोई भाव नहीं दे रहा। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

ऑपरेशन सिंदूर पर PM मोदी के जवाब पर आया राहुल गांधी का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

1962 के युद्ध के लिए नेहरू की तरह पणिक्कर भी चीन नीति पर बलि का बकरा बन गए : शिवशंकर मेनन

ऑपरेशन सिंदूर से लेकर सिंधु तक, संसद में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

डिम्पल ने साधा केंद्र पर निशाना, पूछा कि किसी मंत्री ने संघर्षविराम की घोषणा क्यों नहीं की, ट्रंप से सूचना क्यों मिली?

Sushant Singh : सुशांत सिंह मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी, क्लोजर‍ रिपोर्ट पर मांगा जवाब

अगला लेख