Biodata Maker

किन राज्यों को चाहिए विशेष दर्जा, सर्वदलीय बैठक में खुला राज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 21 जुलाई 2024 (14:40 IST)
All party meeting : संसद सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जदयू, वाईएसआर कांग्रेस और बीजद ने बिहार, आंध्रप्रदेश और ओडिशा के लिए राज्यों के लिए विशेष दर्जे की मांग की। संसद सत्र 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को बजट पेश करेगी। ALSO READ: संसद सत्र से पहले सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक, राजनाथ समेत कई नेता मौजूद
 
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने रविवार को दावा किया कि संसद सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) और वाईएसआर कांग्रेस ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की, लेकिन अजीब बात यह रही कि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) इस मामले पर चुप रही।
 
रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज सदन के नेताओं की सर्वदलीय बैठक में जद (यू) नेता ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की। वाईएसआरसीपी नेता ने आंध्र प्रदेश के लिए विशेष राज्य के दर्जे की मांग की। अजीब बात रही कि तेदेपा नेता इस मामले पर चुप रहे।'
 
 
बीजद के नेता सस्मित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा कि उनकी पार्टी ने ओडिशा के लिए विशेष दर्जे की मांग की है। सत्तारूढ़ राजग के प्रमुख सहयोगी जद (यू) ने हाल ही में एक प्रस्ताव पारित कर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की थी।
 
आंध्र प्रदेश के नेता लंबे समय से राज्य के लिए विशेष दर्जे की मांग कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इस मांग ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। ALSO READ: 22 जुलाई से शुरू होगा संसद का सत्र, सांसदों को याद दिलाए शिष्टाचार के नियम
 
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि बैठक में 55 नेताओं ने हिस्सा लिया। सदन को सुचारू रूप से चलाने पर चर्चा हुई। सभी नेताओं से सुझाव लिए गए।
 
बताया जा रहा है कि सपा और एआईएमआईएम ने कावड़ यात्रा पर बात की। वहीं राजद ने बिहार में काननू व्यवस्था का मुद्दा उठाया।
Edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने बताया जीत का नया 'MY' फॉर्मूला, कहा- कांग्रेस में होगा बड़ा विभाजन, बताई क्या है कमियां

दुबई में गैंगवार, लॉरेंस बिश्नोई के करीबी की हत्‍या, जानिए किसने ने ली जिम्मेदारी

तेजस्वी को वोट ज्यादा मिले, सीटें कम, 'बेदम' कांग्रेस ने बिगाड़ा खेल

बिहार में NDA की जीत के 5 बड़े कारण, आखिर कैसे जीता बिहार?

क्यों फीका पड़ा तेजस्वी यादव का 'तेज'? तेज प्रताप का चौंकाने वाला हाल और RJD-कांग्रेस की हार के कारण?

सभी देखें

नवीनतम

क्या नीतीश के मुख्‍यमंत्री बनने में दिक्कत है? जानिए भाजपा ने क्या कहा

बिहार में कैसे बनी 12000 करोड़ की सरकार, गेम चेंजर रहा नीतीश मास्टरस्ट्रोक

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ली हार की जिम्मेदारी, राजनीति छोड़ी, परिवार से भी नाता तोड़ा

बुद्ध के 'विहार' से नीतीश-मोदी के वर्तमान बिहार तक : विकास की खोज में एक राज्य

बिहार में भाजपा से ज्यादा वोट हासिल कर भी कैसे हार गई आरजेडी, SIR- EC पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख