PM मोदी की सुरक्षा में चूक पर भड़के अमरिंदर सिंह, राष्ट्रपति शासन की मांग की

Webdunia
बुधवार, 5 जनवरी 2022 (18:26 IST)
चंडीगढ़। आज बुधवार को पंजाब में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली होने वाली थी। इससे पहले उनकी सुरक्षा में भारी चूक हुई है। पीएम मोदी का काफिला करीब 15-20 मिनट तक एक फ्लाईओवर पर अटका रहा। सुरक्षा को देखते हुए उनका काफिला वापस भटिंडा एयरपोर्ट लौट आया। इस कारण से पीएम पहले से तय कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हो पाए। गृह मंत्रालय ने चन्नी सरकार से रिपोर्ट मांगी है, वहीं पंजाब सरकार भी हरकत में आई और फिरोजपुर के एसएसपी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया।

ALSO READ: PM मोदी से नफरत करती है कांग्रेस, जान- बूझकर किया रूट का खुलासा : स्मृति ईरानी
 
प्रधानमंत्री मोदी ने खुद अपनी सुरक्षा में हुई चूक से चन्नी सरकार को लेकर नाराजगी व्यक्त की। भटिंडा एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों से कहा कि अपने सीएम से कहना कि मैं जिंदा भटिंडा एयरपोर्ट लौट पाया, वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगने की खबर के बाद राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है। पंजाब लोक कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने यहां एक रैली को संबोधित करने के बाद मीडिया से कहा कि अगर हमें अपने राज्य को सुरक्षित रखना है और यहां कानून-व्यवस्था बनाए रखना है, तो मुझे लगता है कि राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख