अमरनाथ में भारी बारिश के बाद बाढ़, 4000 को बचाया

Webdunia
मंगलवार, 26 जुलाई 2022 (16:40 IST)
जम्मू। अमरनाथ में मंगलवार को भारी बारिश के बाद आई बाढ़ ने एक बार फिर श्रद्धालुओं की मुसीबत बढ़ा दी। हालांकि समय रहते 4000 से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाल लिया गया। 8 जुलाई को बादल फटने के कारण 16 लोगों की जान चली गई थी। 
 
जानकारी के मुताबिक अमरनाथ में भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई। हालांकि 4000 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। सायरन बजने के कारण प्रशासन अलर्ट हो गया था। फिलहाल किसी भी अनहोनी की सूचना नहीं है। 
आज रवाना हुए थे 2100 श्रद्धालु : जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से 2,100 से अधिक तीर्थ यात्रियों का एक नया जत्था मंगलवार को दक्षिण कश्मीर हिमालय में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ की पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना हुआ।
 
अधिकारियों ने बताया कि अमरनाथ यात्रियों का 26वां जत्था मंगलवार को सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कड़ी सुरक्षा के बीच 73 वाहनों के काफिले से पवित्र गुफा के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि 26वें जत्थे में कुल 2,189 तीर्थ यात्री शामिल हैं, जो इस साल अमरनाथ यात्रा पर आए किसी भी जत्थे के मुकाबले सबसे कम हैं।
 
अधिकारियों के मुताबिक, बालटाल जा रहे 815 तीर्थ यात्रियों ने 23 वाहनों में सवार होकर सबसे पहले जम्मू स्थित आधार शिविर छोड़ा। इसके बाद 1,374 तीर्थ यात्रियों वाला 49 वाहनों का दूसरा काफिला पहलगाम के लिए रवाना हुआ। उन्होंने बताया कि बीते दो दिनों में अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए आने वाले यात्रियों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसकी वजहें फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी हैं।
 
43 दिन लंबी वार्षिक अमरनाथ यात्रा बीते 30 जून को दो प्रमुख मार्गों (दक्षिण कश्मीर का 48 किलोमीटर लंबा पारंपरिक नुनवान-पहलगाम मार्ग और मध्य कश्मीर के गांदरबल का 14 किलोमीटर लंबा बालटाल मार्ग) से शुरू हुई थी। अधिकारियों के अनुसार, इस साल अब तक 2.30 लाख से अधिक तीर्थ यात्री पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर समाप्त होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Delhi : दिल्ली में CM के बंगले को लेकर फिर घमासान, AAP और कांग्रेस ने रेखा गुप्ता पर लगाए आरोप

पाकिस्तान ने दिखाया असली रंग, UNSC का अध्यक्ष बनते ही उठाया कश्मीर मुद्दा, चालबाजियों से कैसे निपटेगा भारत

ESIC की नियोक्ता और कर्मचारी पंजीकरण योजना शुरू, जानिए कब तक रहेगी लागू

Hero का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

क्या है केन्द्र सरकार की ELI Scheme, कैसे मिलेंगे आपको 15000 रुपए, क्या है पात्रता और शर्तें

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में 8 लड़कों ने पहले लड़के निर्वस्त्र किया, फिर हत्या कर शव नहर में फेंका

क्या है हार्ट अटैक और कोरोना वैक्सीन का संबंध, एम्स दिल्ली की स्टडी में हुआ खुलासा

Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रियों का दूसरा जत्था भी हुआ रवाना, कश्मीर पहुंचे 15 हजार से अधिक श्रद्धालु

Ayushman card से मुफ्त होता है इलाज पर क्या है क्लेम का प्रोसेस, जानिए

क्या संविधान से हटाए जा सकते हैं ‘धर्मनिरपेक्षता’ और ‘समाजवाद’ जैसे शब्द? क्या हैं संविधान संशोधन के नियम

अगला लेख