Hanuman Chalisa

अमरनाथ में बना साढ़े बारह फुट का शिवलिंग

Webdunia
श्रीनगर। समुद्रतल से लगभग 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा  अमरनाथ की गुफा में बाबा बर्फानी अपने पूरे आकार में विद्यमान हो चुके हैं। गुफा में शिवलिंग की ऊंचाई करीब साढ़े बारह फुट है। श्रद्धालु 2 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा में आकर अपने आराध्य के दर्शन कर सकते हैं। 
अमरनाथ की पवित्र गुफा को अमेरश्वर गुफा भी कहा जाता है। इसी पवित्र गुफा में  भगवान शंकर ने मां पार्वती को अमरत्व की कथा सुनाई थी। हर साल श्री  अमरनाथ की यात्रा श्रावण पूर्णिमा के दिन संपन्न होती है।
अगले पन्ने पर, शिवलिंग में चार इंच की और होगी बढ़ोतरी...
 
 

यात्रा प्रबंधों में जुटे एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक पवित्र गुफा में भगवान  शंकर का पवित्र हिमलिंग स्वरूप पूरी तरह तैयार हो चुका है। इसकी ऊंचाई लगभग  साढ़े बारह फुट है और इसमें अभी तीन से चार इंच की बढ़ोतरी भी हो सकती है। 
उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम को देखते हुए उम्मीद है कि इस बार यात्रा  संपन्न होने तक हिमलिंग गुफा में विराजमान रहेंगे। अधिकारी के अनुसार यात्रा मार्ग को आवागमन योग्य बना लिया गया है। तीन  किलोमीटर के रास्ते में अभी कुछ दिक्कत हैं, लेकिन इसे 2 जुलाई से पहले इसे  पूरी तरह ठीक कर लिया जाएगा।

सेना व अर्धसैनिकबलों के जवानों ने यात्रा मार्ग  पर अपनी मोर्चेबंदी शुरू कर दी है। इसके अलावा संबंधित प्रशासन ने भी शिविरों  को तैयार कर उनमें लगभग सभी आवश्यक सुविधाओं को जुटा लिया है। टेलीफोन सुविधा को बहाल किया जा रहा है। (एजेंसियां)
Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद