Biodata Maker

शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, जम्मू से पहला जत्था रवाना

Webdunia
बुधवार, 28 जून 2017 (11:29 IST)
जम्मू। 'बम-बम भोले' और 'जय बाबा बर्फानी' के नारों के साथ जम्मू से अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था बुधवार को रवाना हुआ। जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने जम्मू के भगवती नगर स्थित शिविर से 2,280 तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को रवाना किया।

इस मौके पर तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि तीर्थयात्रियों के लिए राज्य सरकार ने सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सुगम तथा दुर्घटनारहित यात्रा के लिए अन्य उपाय किए गए हैं।

एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पहले जत्थे में 1,811 पुरुष, 422 महिलाएं तथा 47 साधु शामिल थे। यह जत्था 72 वाहनों में रवाना हुआ जिसमें 26 छोटे मोटर वाहन तथा राज्य सड़क परिवहन निगम की 46 बसें शामिल थीं। यात्रा शिविर से पहली बस सुबह 5 बजकर 22 मिनट पर छूटी, जबकि आखिरी बस 5 बजकर 45 मिनट पर रवाना हुई। सुरक्षाकर्मियों का एक दल भी यात्रियों के वाहनों के साथ गया है।

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के विशेष महानिदेशक एसएन श्रीवास्तव के मुताबिक इस वर्ष सैटेलाइट्स तथा द्रोण कैमरे के जरिए यात्रा की निगरानी की जा रही है। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

जिनेवा में US–Iran परमाणु वार्ता, ट्रंप की ईरान को धमकी– समझौता नहीं तो अंजाम भुगतना होगा

भारत में एक आम आदमी को कितना महंगा पड़ता है कैंसर का इलाज

गांधीनगर में भाजपा विधायकों की बैठक, विधानसभा सत्र के लिए व्हिप जारी

LIVE: मैंक्रो का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, बांग्लादेश में आज नई सरकार का गठन

विपक्ष पर भड़के CM मोहन यादव, बोले- बजट का अभिभाषण सरकार का आईना होता

अगला लेख