Publish Date: Sat, 07 Jul 2018 (10:01 IST)
Updated Date: Sat, 07 Jul 2018 (10:09 IST)
नई दिल्ली। बाबा अमरनाथ के दर्शनों के लिए बालटाल के रास्ते जाने वाले यात्रियों को उस समय बड़ा झटका लगा जब इस वर्ष इस रास्ते से अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया। श्रद्धालु अब भी पहलगाम के रास्ते से बाबा बर्फानी के दर्शनों के लिए जा सकेंगे।
बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से बालटाल के रास्ते अमरनाथ यात्रा को रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की माने तो बालटाल मार्ग यात्रा के लिए सुरक्षित नहीं है इसलिए यात्रा रद्द कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि खराब मौसम की वजह से कुछ दिनों पहले यात्रा को बालटाल और पहलगाम दोनों ही मार्गों से स्थगित कर दिया गया था।