अमर्त्य सेन बोले, लोकसभा चुनाव के नतीजे दिखाते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 27 जून 2024 (09:46 IST)
कोलकाता। नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अमर्त्य सेन ने कहा कि हाल में हुए लोकसभा चुनाव के नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। उनका यह भी मानना है कि नया केंद्रीय मंत्रिमंडल पहले की ही नकल है।
 
सेन (90) ने यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बंगाली समाचार चैनल से कहा कि चुनाव नतीजे यह दिखाते हैं कि भारत हिंदू राष्ट्र नहीं है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से खुले विचार रखने की जरूरत है खासतौर से जब भारत एक धर्मनिरपेक्ष संविधान के साथ एक धर्मनिरपेक्ष देश है। मुझे नहीं लगता कि भारत को हिंदू राष्ट्र में बदलने का विचार उचित है।
 
उन्होंने इस बात पर नाखुशी जताई कि देश में बिना मुकदमा चलाए लोगों को सलाखों के पीछे रखने का अंग्रेजों के शासनकाल का चलन अब भी जारी है। कांग्रेस सरकार की तुलना में यह भाजपा की सरकार में अधिक है।
 
सेन ने कहा कि हम हमेशा हर चुनाव के बाद एक बदलाव देखने की उम्मीद करते हैं। पहले जो कुछ हुआ है (भाजपा नीत केंद्र सरकार के कार्यकाल में) जैसे कि बिना मुकदमा चलाए लोगों को जेल में डालना और अमीर तथा गरीब के बीच की खाई गहरी करना, वह अब भी जारी है। इसे रोका जाना चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि मंत्रियों के पास पहले वाले ही विभाग हैं। मामूली फेरबदल के बावजूद राजनीतिक रूप से शक्तिशाली लोग अब भी शक्तिशाली हैं।
 
भाजपा के अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करवाने के बावजूद फैजाबाद लोकसभा सीट हारने पर सेन ने कहा कि देश की असली पहचान को धूमिल करने का प्रयास किया गया। (भाषा)
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी दीवार बनकर खड़ा है, ट्रंप के टैरिफ पर लालकिले से प्रधानमंत्री ने अमेरिका को दिया मैसेज

79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह पर लालकिले की प्राचीर से 103 मिनट बोले PM मोदी, भाषण की 10 बड़ी बातें

दिवाली पर देशवासियों को PM मोदी देंगे बड़ा तोहफा, 15 अगस्त को ला‍लकिले से किया ऐलान

ऑपरेशन सिंदूर ने पाकिस्तान की नींद उड़ाई, सिंधु जल समझौते पर भी मोदी ने कही बड़ी बात

अमित शाह के उम्मीदवार बालियान पर क्यों भारी पड़े भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी?

सभी देखें

नवीनतम

मुंबई में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण 2 लोगों की मौत

ट्रंप और पुतिन में नहीं बनी बात, क्या होगा भारत पर असर?

स्वामी रामदेव बोले, रूस एवं चीन से मिलकर भारत करेगा अमेरिकी गुंडागर्दी खत्म

पीओके से पाकिस्तान तक बारिश ने मचाई तबाही, 200 की मौत

टूटे हुए घर, बिखरी हुई जिंदगियां, अब चिशोती को सता रही है इस बात की चिंता?

अगला लेख