Hanuman Chalisa

अमेजन और फ्लिपकार्ट की दिवाली स्पेशल सेल 21 अक्टूबर से, सरकार ने कसा शिकंजा

Webdunia
रविवार, 20 अक्टूबर 2019 (16:57 IST)
नई दिल्ली। दिग्गज ई - कॉमर्स कंपनियों अमेजन और फ्लिपकार्ट को अपने मंच के शीर्ष 5 विक्रेताओं के नाम, पसंदीदा विक्रेताओं के उत्पादों की सूची और विक्रेताओं को दिए जाने वाले समर्थन के बारे में खुलासा करने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की दिवाली स्पेशल सेल 21 अक्टूबर से शुरू हो रही है और यह 25 अक्टूबर तक चलेगी।
 
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने इन कंपनियों को अलग-अलग प्रश्नावली भेजकर ये सूचनाएं मांगी है। इनसे पूंजी संरचना, कारोबारी मॉडल और उत्पाद सूची प्रबंधन प्रणाली से जुड़ी जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है।
 
व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) की ओर से भेजी गई शिकायतों के बाद ई-कॉमर्स कंपनियों को प्रश्नावाली भेजी गई है।
 
कैट ने अपनी शिकायत में कहा था कि अमेजन और फ्लिपकार्ट की 'फेस्टिवल सेल' शुरू हो गई है, जो सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति का उल्लंघन है। इस मामले पर भेजे गए ई- मेल का अमेजन और फ्लिपकार्ट ने जवाब नहीं दिया है। कैट ने आरोप लगाया है कि ये कंपनियां अनुचित गतिविधियों का अनुसरण करके बाजार बिगाड़ने वाली कीमत की पेशकश कर रही हैं।
 
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में कहा था कि सरकार वॉलमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट तथा अमेजन के खिलाफ बाजार बिगाड़ने वाली कीमत के मुद्दे की जांच कर रही है।
 
अमेजन और फ्लिपकार्ट को भेजी गई प्रश्नावली में उनके मंच पर सूचीबद्ध विक्रेताओं की कुल संख्या, नियंत्रित और अनियंत्रित विक्रेताओं की सूची और उनकी हिस्सेदारी तथा शीर्ष पांच विक्रेताओं की कुल बिक्री के अनुपात से जुड़े प्रश्न शामिल हैं। साथ ही पेमेंट गेटवे की जानकारियां भी साझा करने के लिए कहा गया है।
 
एफडीआई नीति के प्रमुख प्रावधानों के तहत, ई - कॉमर्स मार्केटप्लेस मॉडल में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति है। हालांकि, इन्वेंट्री आधारित मॉडल की अनुमति नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख