गरीब कन्याओं के विवाह से शुरू हुआ अंबानी परिवार का शादी समारोह

नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने दीं शुभकामनाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 2 जुलाई 2024 (19:22 IST)
मुंबई। अनंत अंबानी (Anant Ambani) और राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के शादी की रस्मों की शुरुआत गरीब कन्याओं के सामूहिक विवाह से हुई। वंचित परिवारों से जुड़े 50 से अधिक जोड़े मुंबई से कोई 100 किलोमीटर दूर पालघर से आए थे। सामूहिक विवाह का आयोजन रिलायंस कॉर्पोरेट पार्क में किया गया।

नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दीं : इस सामूहिक विवाह में वर व वधू पक्ष के करीब 800 लोग शरीक हुए। इस मौके पर अंबानी परिवार ने ऐसे कई सामूहिक विवाह करवाने का संकल्प लिया। सामूहिक विवाह के अवसर पर नीता अंबानी व मुकेश अंबानी अपने परिवार के सदस्यों के साथ शामिल हुए। नवविवाहितों को अंबानी परिवार ने शुभकामनाएं दी।
 
सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए गए : अंबानी परिवार की ओर से प्रत्येक जोड़े को मंगलसूत्र, शादी की अंगूठी और नाक की लोंग सहित सोने-चांदी के कई आभूषण भेंट किए। इसके अलावा प्रत्येक दुल्हन को 'स्त्रीधन' के रूप में 1 लाख 1 हजार रुपए का चेक भी दिया गया। प्रत्येक जोड़े को 1 वर्ष के लिए पर्याप्त किराने और घरेलू सामान भी उपहार में दिए गए जिसमें 36 प्रकार की आवश्यक वस्तुएं जैसे बर्तन, गैस स्टोव, मिक्सर, गद्दे, तकिए आदि शामिल थे।
 
भव्य भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन : सामूहिक विवाह में उपस्थित लोगों के लिए एक भव्य भोज का आयोजन भी किया गया। शाम को हुए एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में वारली जनजाति द्वारा पारंपरिक तरपा नृत्य प्रस्तुत किया गया।

ALSO READ: नीता अंबानी पहुंचीं काशी, बाबा विश्वनाथ को दिया बेटे अनंत और राधिका की शादी का निमंत्रण
 
अंबानी परिवार के मानव सेवा कार्य : बताते चलें कि अंबानी परिवार हर बड़े पारिवारिक कार्यक्रम की शुरुआत मानव सेवा से करता है। पहले भी परिवार में शादियों के अवसर पर अंबानी परिवार ने आस-पास के समुदायों और गैरसरकारी संगठनों के साथ मिलकर लोगों के लिए भोजन सेवा या अन्न सेवा चलाई थी।
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने बढ़ा दिया सियासी पारा, हाथरस, गुजरात और अब मणिपुर की बारी

रेलवे ने कहा कि राहुल गांधी ने की बाहरी ट्रेन चालकों से मुलाकात, रेल यूनियनों ने दिया यह जवाब...

हाथरस हादसे की जांच में दोषी मिलने पर बाबा पर होगी कार्रवाई, योगी सरकार के मंत्री की दो टूक

भैंस ने खुद सुलझा दिया विवाद, अपने मालिक को देख कुछ ऐसा किया कि पुलिस भी दंग रह गई

पहाड़ों पर बारिश का कहर, अल्मोड़ा में ताश के पत्तों की तरह ढह गया पुल

सभी देखें

नवीनतम

मराठा आरक्षण पर मंत्री बोले, रिश्तेदारों के दस्तावेज के आधार पर मिलेंगे कुनबी प्रमाण-पत्र

कैप्टन अंशुमन सिंह को मरणोपरांत कीर्ति चक्र, पत्नी स्मृति ने इस तरह किया याद

Armstrong murder case : मायावती ने मांगा इंसाफ, CBI जांच की मांग

हाथरस हादसे पर राहुल गांधी का CM योगी को पत्र, जानिए क्या कहा?

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा रोकी

अगला लेख
More