Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'अग्निपथ' स्कीम में पहला बदलाव : भर्ती के लिए सरकार ने बढ़ाई उम्र सीमा, 23 वर्ष तक के युवा कर सकेंगे आवेदन

Advertiesment
हमें फॉलो करें Agneepath Scheme
, शुक्रवार, 17 जून 2022 (01:00 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार भारतीय सेना में भर्ती के लिए 'अग्निपथ' योजना लेकर आई है। अग्निपथ स्क्रीम को लेकर देशभर में आक्रोश रहा। इसे लेकर गुरुवार को यूपी-बिहार समेत देश के कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हुए। कई जगहों पर ट्रेनों को आग लगा दी गई तो कहीं पथराव किया गया। सरकार ने गुरुवार रात इसमें पहला बदलाव करने का ऐलान किया। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक अग्निपथ योजना के तहत वर्ष 2022 की भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष की गई।
सरकार ने मंगलवार को अग्निपथ योजना की घोषणा करते हुए कहा था कि सभी नई भर्तियों के लिए आयु साढ़े 17 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए कि पिछले 2 वर्षों के दौरान भर्ती करना संभव नहीं हुआ, सरकार ने फैसला किया है कि 2022 के लिए प्रस्तावित भर्ती प्रक्रिया के लिए एकबारगी (आयु सीमा में) छूट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत 2022 की भर्ती प्रक्रिया के लिए ऊपरी आयु सीमा को बढ़ाकर 23 वर्ष कर दिया गया है।
 
पहले यह प्रावधान किया गया था कि 21 साल की उम्र तक के युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया है। हालांकि यह आयुसीमा केवल एक बार के लिए ही बढ़ाई गई है। इसके बाद आयुसीमा 21 साल की ही रहेगी।
ALSO READ: अग्निपथ भर्ती योजना पर बढ़ते बवाल और उठ रहे हर सवाल का एयर कॉमोडोर मृगेन्द्र सिंह (रि) से जानें जवाब
ALSO READ: Agneepath Scheme Protest : 'अग्निपथ' के विरोध पर सरकार ने दी सफाई, कहा- सेना की रेजीमेंट प्रणाली में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा...

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तराखंड में चारों धामों में श्रद्धालुओं की संख्या हुई 21 लाख के पार, अब तक 170 यात्रियों की मौत