जबरन धर्मांतरण के खिलाफ है भाजपा: अमित शाह

Webdunia
शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (14:17 IST)
कोच्चि, केरल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी जबरन धर्मांतरण के खिलाफ है और अगर देश के अन्य राजनीतिक दल धर्मनिरपेक्षता के प्रति अपने रुख पर गंभीर हैं तो उन्हें इस पर विधेयक का समर्थन करना चाहिए।
 
शाह ने यहां कहा कि भाजपा जबरन धर्मांतरण के खिलाफ है और इसलिए वह कानून लाना चाहती है। तथाकथित धर्मनिरपेक्ष दलों को भाजपा की पहल का समर्थन करना चाहिए।
 
यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा इस मुद्दे पर अल्पसंख्यक संगठनों से बातचीत करने को तैयार है, भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘इस विषय पर राजनीतिक दलों में सहमति बनने पर ही इस पर सार्वजनिक चर्चा की जा सकती है।’ 
उत्तरप्रदेश में एक हिन्दुत्ववादी संगठन के ‘घर वापसी’ कार्यक्रम की खबर के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘यह मामला अदालत के समक्ष है। मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा।’
 
शाह ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के उन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया कि भाजपा देश को साम्प्रदायिक आधार पर बांटना चाहती है। उन्होंने कहा, ‘इन आरोपों का कोई आधार नहीं है।’ कालाधन का जिक्र करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी विदेशों में जमा कालाधन देश में वापस लाने पर प्रतिबद्ध है।
 
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के बारे में उन्होंने राज्य में अगली सरकार भाजपा के नेतृत्व में बनने का विश्वास व्यक्त किया। भाजपा अध्यक्ष दो दिन के दौरे पर केरल में हैं। (भाषा)
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?