Hanuman Chalisa

डीटीएए समझौते का उद्देश्य विदेश में कालेधन पर अंकुश लगाना : शाह

Webdunia
शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (11:48 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दोहरे कराधान से बचाव की संधि (डीटीएए) में संशोधन के लिए सिंगापुर के साथ भारत द्वारा किए गए समझौते की शुक्रवार को प्रशंसा की और कहा कि देश में कालेधन पर नियंत्रण के लिए नोटबंदी जैसे कदम के बाद यह विदेश में कालेधन पर अंकुश की खातिर मोदी सरकार के प्रयास को रेखांकित करता है।

 
शाह ने कहा कि ऐसे में जब 2016 समाप्त होने को है, यह वर्ष कालेधन और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के मामले में कई तरह से ऐतिहासिक रहा है। उन्होंने डीटीएए संशोधित करने के लिए मॉरिशस और साइप्रस के साथ किए गए ऐसे ही समझौतों का उल्लेख किया।
 
उन्होंने कहा कि स्विस बैंकों में रखे कालेधन के बारे में सूचना साझा करने के उद्देश्य से मोदी सरकार ने स्विट्जरलैंड के साथ संशोधित डीटीएए लागू करने का प्रयास किया और कई देशों के साथ ऐसे समझौते किए।
 
उन्होंने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली के अथक प्रयासों के चलते हुआ है कि भारत को भारतीयों और भारतीय संस्थानों द्वारा किए गए निवेशों के बारे में वास्तविक समय पर सूचना 2019 से मिलनी शुरू हो जाएगी। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

योगी सरकार का मेगा प्लान, नेपाल बॉर्डर से बुंदेलखंड तक दौड़ेगा नार्थ-साउथ कॉरिडोर

‘जनता दर्शन’ में आए हर फरियादी से मिले CM योगी, कहा- समस्याओं का होगा समाधान

मुख्यमंत्री ने राज्य कर विभाग की समीक्षा की, कहा- ईमानदार व्यापारियों को मिले सुविधा और सम्मान

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

अगला लेख