Biodata Maker

अमित शाह का उत्तरप्रदेश दौरा, क्या कुछ कहा...

Webdunia
सोमवार, 31 जुलाई 2017 (10:23 IST)
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के संदर्भ में कहा कहा कि जैसे मटका लेने से पहले उसे ठोक-बजाकर देखते हो न, उसी तरह देश की सरकार भी ठोक-बजाकर पसंद करना। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पुरातन संस्कारों के सहारे देश का फिर से निर्माण करना चाहती है।
 
पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग समागम को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि देश के विकास के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी में 3 बातें होना आवश्यक है। पहला- पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र होना चाहिए, दूसरा- पार्टी में सिद्धांत होना चाहिए और तीसरा- पार्टी में सरकार में आने पर देश और प्रदेश के विकास की भावना होनी चाहिए।
 
पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की बात करते हुए शाह ने कहा कि जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र नहीं होता है, वह पार्टी घरानों तक सीमित हो जाती है। आज सिर्फ गिनी-चुनी पार्टियों में लोकतंत्र बचा है। भाजपा में लोकतंत्र होने का ही प्रमाण है कि आज पोस्टर चिपकाने वाला भाजपा जैसे दल का अध्यक्ष बनकर आपके सामने खड़ा है।
 
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनसंघ और भाजपा का सिद्धांत यह है कि हम अपने देश का अपने पुरातन संस्कारों के सहारे पुन: निर्माण करना चाहते हैं। हम अंत्योदय के आधार पर देश को आगे बढ़ाना चाहते हैं। शाह ने कहा कि जो पार्टी सरकार में आती है और यदि देश और प्रदेश का विकास नहीं कर पाती तो उसे सरकार में लाने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने भाजपा की सरकारों में विकास उदाहरण पेश करते हुए कहा कि आज मध्यप्रदेश, राजस्थान बीमारू प्रदेश की श्रेणी से बाहर आ चुके हैं।
 
उन्होंने कहा कि 'उज्ज्वला योजना' के तहत केंद्र की मोदी सरकार ने 5 करोड़ लोगों के घरों तक गैस पहुंचाई है, देश में 4.50 करोड़ शौचालय बनवाए हैं, 29 करोड़ बैंक खाते खुलवाए हैं।
 
सर्जिकल स्ट्राइक पर शाह ने कहा कि हमने दुनिया को बता दिया है कि हम सुरक्षा के प्रति सजग हैं। 104 उपग्रह एकसाथ छोड़कर हमने दुनिया में एक अपना स्थान बनाया है। देश के कल्याण के लिए मोदी सरकार ने 3 साल में 106 योजनाएं लागू की हैं। यह सब भाजपा की सरकार ही कर सकती है। (एजेंसी) 
Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: महायु्द्ध से शेयर बाजार में हाहाकार, सेंसेक्स 1400 अंक नीचे खुला

US Iran Conflict : क्रूड 82 डॉलर पहुंचा, क्या भारत में बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए कितना असर

ईरान में अमेरिकी हमले में 200 से ज्यादा की मौत, ट्रंप बोले हमला जारी रहेगा

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

अगला लेख