Hanuman Chalisa

बैंकों में नई पूंजी डालने का कदम ऐतिहासिक : अमित शाह

Webdunia
बुधवार, 25 अक्टूबर 2017 (10:26 IST)
नई दिल्ली। भाजपा प्रमुख अमित शाह ने बैंकों में नई पूंजी डालने के लिए 2.11 लाख करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराए जाने की सरकार की घोषणा को ऐतिहासिक बताया और कहा कि इससे केवल कारोबार को ही फायदा नहीं होगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने 6.92 लाख करोड़ रुपए ढांचागत क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में खर्च को लेकर की गई घोषणा की भी सराहना की।
 
उन्होंने बैंकों में नई पूंजी डालने के कदम के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और वित्तमंत्री अरुण जेटली को बधाई दी और इसे ऐतिहासिक बताया। एक ट्वीट में शाह ने कहा कि साहसी फैसले से केवल कारोबार को ही प्रोत्साहन नहीं मिलेगा बल्कि युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
 
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि राजमार्गों पर खर्चे से विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तैयार होगी और अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी। इससे पहले जेटली ने मंगलवार को आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने के लिए ढांचागत क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं में 6.92 लाख करोड़ रुपए खर्च करने और एनपीए के बोझ तले दबे सरकारी क्षेत्र के बैंकों का पूंजी आधार मजबूत बनाने के लिए उनमें 2 साल में 2.11 लाख करोड़ रुपए की पूंजी डालने की घोषणा की। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

अगला लेख