'EC ने दूध का दूध, पानी का पानी कर दिया', उद्धव गुट से शिवसेना का नाम-निशान छिनने के बाद बोले अमित शाह

Webdunia
रविवार, 19 फ़रवरी 2023 (00:43 IST)
पुणे। निर्वाचन आयोग द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े को वास्तविक शिवसेना घोषित करने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि आयोग के इस फैसले से ‘दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।’
 
किताब ‘मोदी@20’ के मराठी संस्करण के विमोचन के मौके पर उद्धव ठाकरे का नाम लिए बगैर शाह ने यह भी दोहराया कि 2019 के विधानसभा चुनावों के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने पर कोई सहमति नहीं बनी थी। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनावों के नतीजे घोषित होने के बाद शिवसेना ने भाजपा के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था।
 
शाह ने मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में कहा कि कल निर्वाचन आयोग ने ‘दूध का दूध, पानी का पानी’ कर दिया। कल ही ‘सत्यमेव जयते’ के सूत्र को चरितार्थ किया गया है।
 
निर्वाचन आयोग ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शिंदे के नेतृत्व वाले समूह को ‘शिवसेना’ नाम और उसका चुनाव चिह्न ‘तीर-कमान’ आवंटित किया। इसे उद्धव ठाकरे के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।
 
शाह ने ठाकरे का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग झूठ का सहारा लेकर चिल्लाते थे, आज उन्हें पता चल गया है कि सच्चाई किसके पक्ष में है। भाषा  Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

BSF ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को गोली मारी, कठुआ से कर रहा था सीमा पार

ट्रंप और पुतिन की मीटिंग से पहले जेलेंस्‍की ने PM मोदी को लगाया फोन, जानिए किस मुद्दे पर हुई बात

फतेहपुर में क्यों मचा बवाल, ईदगाह में बने मकबरे का क्या है विवाद, हिन्दू संगठनों ने क्यों लहरा दिया भगवा झंडा

प्रियंका गांधी वाड्रा 'लापता', पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत

Facebook पर प्राइवेसी को लेकर क्यों डरे लोग, आखिर वायरल पोस्ट का क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

Vivo V60 5G में ऐसा क्या है खास, जान लीजिए फीचर्स और कीमत

क्या बिहार में रद्द होगा SIR, विवादों के बीच आया SC का बड़ा बयान

कांग्रेस का सुरेश गोपी पर झूठा हलफनामा देने का आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

अगले शैक्षणिक सत्र से धारा 377 और नए आपराधिक कानून CBSE पाठ्यक्रम का होंगे हिस्सा

Vadodara Rape Case : पति का स्पर्म काउंट कम था, गर्भधारण के लिए ससुर और ननदोई ने किया कई बार रेप, एक महिला की दर्दभरी कहानी

अगला लेख