विपक्ष पर यह क्या बोल गए अमित शाह...

Webdunia
शुक्रवार, 26 मई 2017 (17:16 IST)
नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने केन्द्र में पार्टी के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तीन साल के शासन में परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने का दावा करते हुए शुक्रवार को कहा कि विपक्ष उन्हें घेरने की रणनीति बना रहा है और उनकी पार्टी देश को आगे बढ़ाने में जुटी है। 
 
शाह ने सरकार के तीन साल पूरे होने पर उसकी उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए यहां भाजपा के मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि तीन साल के दौरान देश की राजनीति में आमूल चूल परिर्वतन आया है। परिवारवाद, जातिवाद एवं तुष्टिकरण की राजनीति को उखाड़ फेंकने के साथ दुनियाभर में देश का गौरव स्थापित किया गया है जो राजनीति में एक शुभ संकेत है।
 
शाह ने कहा कि पिछले 70 साल में विकास के लिए जो काम नहीं हो पाए थे, उसे तीन साल के शासन के दौरान पूरा किया गया है। उन्होंने मोदी सरकार को गरीबों, दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं की बताते हुए कहा कि यह पारदर्शी तरीके से और निर्णायक तौर पर काम कर रही है। इसने 'साथ है विश्वास है, हो रहा विकास है' का नया नारा दिया है।
  
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि कुल मिला कर विभिन्न वर्गों में सरकार की सराहना होना एक बात है, लेकिन सबसे बड़ी बात जनादेश है। 2014 के बाद से सभी चुनावों में भाजपा का जनाधार बढ़ा है और अधिकतर चुनावों में उसे जीत हासिल हुई है।
 
उन्होंने कहा कि ये चुनाव परिणाम मोदी सरकार के प्रदर्शन पर जनता की स्वीकृति का 'सर्टिफिकेट' है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से दुनियाभर में देश का गौरव बढा है और वह देश के सबसे लोकप्रिय लोकनेता के रूप में उभरे हैं। मोदी ने एक महान भारत के निर्माण की नींव डालने का काम किया है। (वार्ता)
Show comments

स्वाति मालीवाल मामले पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी

स्वाति मालीवाल बोलीं- मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था, थप्पड़ मारा गया, केजरीवाल के PA के खिलाफ FIR

iQOO Z9x 5G : लॉन्च हुआ सबसे सस्ता गेमिंग स्मार्टफोन, धांसू फीचर्स

Weather Updates : उत्तर पश्चिम भारत में लू की चेतावनी, दिल्ली में 45 डिग्री पहुंचेगा पारा, कई राज्‍यों में ऑरेंज अलर्ट

घने जंगल में बेफिक्र सो रहा था हाथियों का ये परिवार, IAS ने वीडियो शेयर किया और फिर...

कांग्रेस से बोले पीएम मोदी, बुंदेलखंड की धरती पर आकर देखों वीरता क्या होती है?

स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस से शिकायत में क्या कहा है? बताया किसने मारे थप्पड़ और लात-घूंसे

वायरल हुआ 13 मई का केजरीवाल हाउस का वीडियो, क्या बोलीं स्वाति मालीवाल?

कोवैक्सीन पर उठ रहे सवाल पर BHU के साइंटिस्ट प्रो. ज्ञानेश्वर चौबे के जवाब

स्वाति मालीवाल पिटाई कांड से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किल, भाजपा ने मांगा जवाब

अगला लेख