अमित शाह बना रहे हैं गद्दारों की फौज : कांग्रेस

Webdunia
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (00:00 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने गुरुवार को भाजपा में शामिल होने वाली वरिष्ठ नेता रीता बहुगुणा जोशी को 'दगाबाज' बताया और आरोप लगाया कि पाला बदलना उनके परिवार का इतिहास रहा है। साथ ही पार्टी ने इस बात पर जोर दिया कि 'गद्दारों की फौज' बनाकर उत्तर प्रदेश में अमित शाह को कुछ भी हासिल नहीं होगा।
रीता बहुगुणा जोशी द्वारा राहुल गांधी की आलोचना करने को सिरे से खारिज करते हुए उत्तरप्रदेश प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राज बब्बर ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति करने वाले उनके जैसे नेता इस बात से भयभीत हैं कि कांग्रेस उपाध्यक्ष पार्टी में लोकतंत्र ला रहे हैं और जोर दिया कि बहुगुणा के पार्टी छोड़ने का उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और उसकी संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
 
उन्होंने कहा, रीता बहुगुणा जोशी का पार्टी छोड़ना दगाबाजी को प्रदर्शित करता है क्योंकि पार्टी नेतृत्व ने उनमें पूरी आस्था व्यक्त की थी। जोशी इतिहास की शिक्षिका रही हैं, संभवत: इसलिए उन्होंने पाला बदलने के अपने परिवार के इतिहास को दोहराया है। 
 
बब्बर ने कहा, उनके परिवार का यह ऐसा चौथा या पांचवां वाकया है। उनके पार्टी छोड़ने का उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की संभावनाओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। जैसे कि उनके भाई के भाजपा में शामिल होने का उत्तराखंड में कोई असर नहीं हुआ। (भाषा)

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख