Dharma Sangrah

दिल्ली सर्विस बिल पर लोकसभा में चर्चा, क्या बोले अमित शाह

Webdunia
गुरुवार, 3 अगस्त 2023 (14:49 IST)
Delhi Service Bill :  संसद के मानसून सत्र में लोकसभा में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार संशोधन विधेयक 2003 पर चर्चा हुई। चर्चा के दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि संसद को कानून बनाने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि विधेयक देश के भले के लिए लाए जाते हैं। 
 
अमित शाह ने कहा कि जो सत्ता में है उसका मकसद सेवा करना है ही नहीं। 2015 के बाद से दिल्ली में यहीं स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का मकसद झगड़ा बढ़ाना है। इससे पहले कांग्रेस और भाजपा में कोई झगड़ा नहीं हुआ।
 
गृहमंत्री ने कहा कि विपक्षी दल गठबंधन की नहीं, देश की भी सोचे। गठबंधन के लिए जनता के हितों की बलि ना चढ़ाए। गठबंधन के लिए आप का समर्थन कर रहा है विपक्ष। बिल पास होते ही वे आपके गठबंधन में नहीं होंगे।
 
शाह ने कहा कि दिल्ली ना पूर्ण राज्य है और ना ही संघ शासित प्रदेश। समस्या ट्रांसफर पोस्टिंग करने का अधिकार हासिल करना नहीं, बल्कि अपने बंगले बनाने जैसे भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए सतर्कता विभाग पर कब्ज़ा करना है।
 
विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के बाद भी मोदी सरकार बनेगी। गठबंधन से फायदा नहीं होगा। दिल्ली सरकार सच छिपाना चाहती है।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जिस नेवी अफसर की पत्‍नी को टीटीई ने ट्रेन से धक्‍का दिया था, उसकी लाश पटरियों पर मिली, आखिर क्‍या है हकीकत?

SMS और WhatsApp पर मिलेगा हाईवे सेफ्टी अलर्ट, Jio और NHAI में बड़ा समझौता

फिर सामने आया Pakistan का घटियापन, श्रीलंका के तूफान पीड़ितों को भेजी एक्सपायरी भोजन सामग्री, भारत खोला था एयरस्पेस

दिल्ली ब्लास्ट केस : स्पेशल NIA कोर्ट ने आमिर राशिद अली की कस्टडी 7 दिन बढ़ाई

फरीदाबाद मॉड्यूल और दिल्ली ब्लास्ट के बाद Rajasthan में विस्फोटक से लदी पिकअप जब्त, 10 किलोमीटर तक तबाही मचा सकता था धमाका

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: दिल्ली MCD उपचुनाव के लिए मतगणना, दोपहर तक आएंगे चुनाव परिणाम

क्या 2030 से पहले दुनिया में होगा बड़ा परमाणु युद्ध, क्या बोले एलन मस्क?

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, लोकभवन हुआ राजभवन, सेवातीर्थ होगा नए PMO का नाम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार धान खरीद से किसानों की आय में बढ़ोतरी कर रही सुनिश्चित

सरकारी पैसों से बाबरी मस्जिद बनवाना चाहते थे नेहरू, सरदार पटेल ने उन्हें रोका, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा दावा

अगला लेख