लता मंगेशकर और माधुरी दीक्षित को हिसाब देंगे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह

Webdunia
मंगलवार, 5 जून 2018 (17:29 IST)
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मुंबई में संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर, मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और जाने-माने उद्योगपति रतन टाटा से भेंट करेंगे।


भाजपा के मीडिया विभाग के प्रमुख अनिल बलूनी ने बताया कि शाह फिल्म एवं उद्योग जगत की इन हस्तियों से मुलाकात करके उन्हें केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन राजग सरकार के चार साल के कामकाज एवं उपलब्धियों की जानकारी देंगे और 2019 के आम चुनाव में मोदी को दोबारा समर्थन देने की अपील करेंगे।

शाह ने सोमवार को भारत के पूर्व न्यायाधीश आरसी लाहोटी और योगगुरु बाबा रामदेव से भेंट की थी। इससे पहले वह पूर्व क्रिकेट कप्तान कपिल देव, संविधानविद् सुभाष कश्यप, पूर्व सेना प्रमुख जनरल दलबीरसिंह सुहाग से भी मिल चुके हैं।

शाह ने व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' की शुरुआत 29 मई को की थी। इस अभियान के तहत शाह ने मोदी सरकार की उपलब्धियों और अन्य लोक-कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कम-से-कम 50 प्रतिष्ठित एवं आम लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने का लक्ष्य तय किया है।

ज्ञात हो कि भाजपा ने सरकार के काम पर जागरूकता पैदा करने और जनता के समर्थन के लिए व्यापक व्यक्तिगत संपर्क अभियान 'संपर्क फॉर समर्थन' प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अभियान के तहत 'नमो एप' के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत कर रहे हैं और उनके अनुभवों से रू-ब-रू हो रहे हैं।

'संपर्क फॉर समर्थन' अभियान के तहत भाजपा के लगभग 4000 प्रमुख कार्यकर्ता एक लाख से अधिक प्रतिष्ठित लोगों से व्यक्तिगत संपर्क करेंगे और मोदी सरकार की उपलब्धियों पर उनके साथ चर्चा करेंगे। पार्टी अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर तक, हर पार्टी कार्यकर्ता इस पहल में भाग ले रहे हैं।

4000 प्रमुख कार्यकर्ताओं में केन्द्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, उप-मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य एवं वरिष्ठ संगठन पदाधिकारी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा-नीत सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएंगे। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Sindoor के बाद Pakistan ने दी थी न्यूक्लियर अटैक की धमकी, पार्लियामेंटरी स्टैंडिंग कमेटी में क्या बोले Vikram Misri, शशि थरूर का भी आया बयान

भारत कोई धर्मशाला नहीं, 140 करोड़ लोगों के साथ पहले से ही संघर्ष कर रहा है, सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी

Manipur Violence : नृशंस हत्या और लूटपाट में शामिल उग्रवादी केरल से गिरफ्तार, एनआईए कोर्ट ने भेजा ट्रांजिट रिमांड पर

ISI एजेंट से अंतरंग संबंध, पाकिस्तान में पार्टी, क्या हवाला में भी शामिल थी गद्दार Jyoti Malhotra, लैपटॉप और मोबाइल से चौंकाने वाले खुलासे

संभल जामा मस्जिद मामले में मुस्लिम पक्ष को तगड़ा झटका

सभी देखें

नवीनतम

मंत्री विजय शाह केस में SIT का गठन, ये 3 IPS करेंगे मामले की जांच

क्या रुकेगा रूस-यूक्रेन युद्ध, जेलेंस्की के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 2 घंटे तक फोन पर पुतिन से की बात, थम जाएगा युद्ध?

Pakistani Spy Arrest : देश से गद्दारी कर पाकिस्तान के लिए कर रहे थे जासूसी, पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश से 12 लोगों की गिरफ्तारी

लोकमाता देवी अहिल्या हैं नारी सशक्तीकरण, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और सुशासन की मिसाल : मोहन यादव

Weather Update : बेंगलुरु में रातभर हुई भारी बारिश, जलभराव से यातायात बाधित, मौसम विभाग ने दी यह चेतावनी

अगला लेख