2019 के लोकसभा चुनाव जीतने के लिए अमित शाह का Whatsapp पर प्लान

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (19:25 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली की भाजपा इकाई ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले सैकड़ों व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए हैं और हर एक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सदस्य बनाया गया है ताकि उन्हें ‘सीधे सूचना’ मिल सके।
 
दिल्ली की भाजपा इकाई 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले मंडल स्तर पर टीमों का नए सिरे से गठन कर रही है और पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्हाट्सऐप सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ला रही है।
 
दिल्ली भाजपा इकाई के मीडिया मामलों के प्रमुख एवं सोशल मीडिया इकाई के सहप्रभारी नीलकांत बख्शी ने बताया कि हम पार्टी के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक 1800 से ज्यादा व्हाट्सऐप ग्रुप बनाए गए हैं और इसकी संख्या बढ़ ही रही है। इस कदम का लक्ष्य सीधे सूचना मुहैया कराना और फर्जी खबरों पर रोक लगाना है।
 
व्हाट्सऐप के हर ग्रुप में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली के भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी के संपर्क नंबर होंगे। पिछले महीने एक बैठक में शाह ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को फर्जी समाचार पोस्ट करने और गलत संदेश फैलाने से बचने की हिदायत की थी। उनका कहना था कि इससे पार्टी की विश्वसनीयता को नुकसान पहुंचता है।
 
उन्होंने बताया कि पार्टी ने आने वाले महीनों में जिला और मंडल स्तर पर सोशल मीडिया को लेकर बैठकें करने की योजना बनाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश और भाजपा नेतृत्व वाली राजग सरकार की उपलब्धियों को सोशल मीडिया पर फैलाने के लिए बैठकें की जाएंगी। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख