भाजपा ने दी है निर्णायक सरकार-अमित शाह

Webdunia
शुक्रवार, 27 मई 2016 (15:20 IST)
नई दिल्ली। मोदी सरकार के दो साल का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को पार्टी को एक निर्णायक सरकार देने का श्रेय दिया और कहा कि 2014 के लोकसभा चुनावों में किए गए सभी वादे बाकी के तीन साल के बचे कार्यकाल के दौरान पूरे किए जाएंगे।
 
शाह ने रोजगार सृजन और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के क्षेत्र में पिछले दो साल के दौरान मोदी सरकार की पहलों की विस्तार से चर्चा की। भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि संप्रग सरकार के दस साल के दौरान घोटालों, स्कैंडलों और पालिसी पैरालिसिस का राज रहा।
 
शाह ने संप्रग सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ‘खाली खजाना और पालिसी पैरालिसिस’ छोड़ा था। उनका आरोप था कि नौकरशाही ‘खिन्न’ थी और लोगों में मायूसी छाई थी। भाजपा अध्यक्ष ने दावा किया कि सत्ता में आने के दो साल के अंदर मोदी सरकार ने इन सभी हिस्सों में आशा पैदा की।
 
शाह ने उम्मीद जताई कि मोदी सरकार इन वर्षों में आधारशिला रखने के बाद देश को नई बुलंदी पर ले जाएगी। उन्होंने कहा कि हमने देश को एक निर्णायक सरकार दी है। यह एक सरकार है जो फैसले लेती है। लंबे अरसे के बाद मोदी जी के नेतृत्व में ऐसी कोई निर्णायक सरकार गठित हुई है।
 
शाह ने कहा कि मोदी सरकार संप्रग के 10 साल के शासन के बाद सत्ता में आई है, जिस दौरान घोटालों और स्कैंडलों का राज रहा था। सरकार में दो साल रहने के बाद हमारे विरोधी भी हम पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सके। 
 
Show comments

महाराष्ट्र में कौनसी पार्टी असली और कौनसी नकली, भ्रमित हुआ मतदाता

Prajwal Revanna : यौन उत्पीड़न मामले में JDS सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर एक्शन, पार्टी से कर दिए गए सस्पेंड

क्या इस्लाम न मानने वालों पर शरिया कानून लागू होगा, महिला की याचिका पर केंद्र व केरल सरकार को SC का नोटिस

MP कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और MLA विक्रांत भूरिया पर पास्को एक्ट में FIR दर्ज

टूड्रो के सामने लगे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, भारत ने राजदूत को किया तलब

कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने वालों को साइड इफेक्ट का कितना डर, डॉ. रमन गंगाखेडकर से जानें आपके हर सवाल का जवाब?

Covishield Vaccine से Blood clotting और Heart attack पर क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स, जानिए कितना है रिस्‍क?

इस्लामाबाद हाई कोर्ट का अहम फैसला, नहीं मिला इमरान के पास गोपनीय दस्तावेज होने का कोई सबूत

पुलिस ने स्कूलों को धमकी को बताया फर्जी, कहा जांच में कुछ नहीं मिला

दिल्ली-NCR के कितने स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अब तक क्या एक्शन हुआ?

अगला लेख