एक्शन में अमित शाह, भारत में पाकिस्तानी नागरिकों पर कसा शिकंजा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025 (15:06 IST)
Amit Shah news in hindi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने के लिए निर्धारित समय सीमा से अधिक समय देश में न रहे।
 
समाचार एजेंसी भाषा ने सूत्रों के हवाले से कहा कि गृह मंत्री ने व्यक्तिगत रूप से सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को फोन किया और उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा कि कोई भी पाकिस्तानी समय सीमा से अधिक भारत में न रहे।
 
शाह से मुख्यमंत्रियों से उनके क्षेत्रों में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनका निर्वासन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा है।
 
मंगलवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर पहुंच गया। 
 
भारत ने गुरुवार को पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा 27 अप्रैल के प्रभाव से रद्द करने की घोषणा की और पाकिस्तान में रहने वाले भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द घर लौटने की सलाह दी।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर साल मौतें, जाम और अव्‍यवस्‍थाएं, फिर कैसे मिल जाती है अनुमति, ढीठ हुए बाबा प्रदीप मिश्रा और बेशर्म बना प्रशासन

चुनाव आयोग ने तेजस्वी यादव से मांगा 'फर्जी' वोटर आईडी

मोदी के मन की बात से सरकार को कितनी हुई कमाई, राज्यसभा में खुला राज

राहुल गांधी का चुनाव आयोग को जवाब, मैंने संविधान की शपथ ली

पूर्व मंत्री एकनाथ खड़से के दामाद की बढ़ीं मुश्किलें, फोन में मिलीं महिलाओं की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो

सभी देखें

नवीनतम

पनौती कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने जिसे भी आशीर्वाद दिया उसका राजनीतिक कॅरियर हुआ स्‍वाहा

अमेरिका के जापान पर परमाणु बम गिराने के बाद नर्क से भी बदतर हो गए 2 शहर

हिमालय की ग्लेशियर झीलों से हमेशा रहता है बाढ़ का खतरा

LIVE: 15 अगस्त को अलास्का में पुतिन से मिलेंगे ट्रंप

देश के सरकारी बैंकों ने बनाया रिकॉर्ड, 3 महीने में कमाए 44218 करोड़, SBI सबसे आगे

अगला लेख