Hanuman Chalisa

दुर्गा पूजा पंडाल में अमित शाह बोले- चुनाव के बाद 'सोनार बांग्ला' बनेगा बंगाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 26 सितम्बर 2025 (21:56 IST)
Amit Shah News : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के लिए देवी दुर्गा से प्रार्थना की है ताकि ‘सोनार बांग्ला’ का निर्माण हो सके। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए। इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा पर बंगाल विरोधी होने और राज्य की 2 लाख करोड़ रुपए की बकाया राशि रोकने का आरोप लगाया।
 
शाह ने आज यहां संतोष मित्रा स्क्वायर के दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन किया और कहा कि उन्होंने मां दुर्गा से प्रार्थना की कि 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद, एक नई सरकार बने जो राज्य के खोए हुए 'सोनार बांग्ला' गौरव को बहाल करे। शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल को एक बार फिर सुरक्षित, शांतिपूर्ण और समृद्ध बनना चाहिए और नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर का सपना पूरा करना चाहिए।
 
उन्होंने कहा, मैंने मां दुर्गा से प्रार्थना की है कि इस विधानसभा चुनाव के बाद एक ऐसी सरकार बने जो राज्य को 'सोनार बांग्ला' (स्वर्णिम बंगाल) बना सके। हमारा बंगाल एक बार फिर सुरक्षित, समृद्ध, शांतिपूर्ण और समृद्ध बने। हम कवि गुरु रवींद्रनाथ टैगोर की कल्पना के अनुरूप बंगाल का निर्माण कर सकें।
ALSO READ: Kudmi Samaj Protest : कुड़मी आंदोलनकारियों ने हटाई नाकेबंदी, अमित शाह के साथ बैठक में क्या मिला आश्वासन
शाह ने कहा, दुर्गा पूजा का त्योहार बंगाल को नई ऊंचाइयों की ओर ले जाए और राज्य के विकास के माध्यम से हम एक विकसित भारत के विचार को साकार करने में सक्षम हों जिसका सपना हमारे नेता नरेन्द्र मोदी जी ने देखा है। गृहमंत्री ने साल्ट लेक स्थित पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (ईजेडसीसी) में भाजपा समर्थित पश्चिम बंग संस्कृति मंच के दुर्गा पूजा पंडाल का भी उद्घाटन किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाह ने शिक्षाविद् एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी।
 
शाह ने कहा, विद्यासागर जी ने न केवल बंगाल में, बल्कि औपनिवेशिक काल में पूरे देश में शिक्षा के लिए जो किया, उसे कोई नहीं भूल सकता। उन्होंने अपना पूरा जीवन बांग्ला भाषा, राज्य की संस्कृति और महिलाओं की शिक्षा के लिए समर्पित कर दिया। आज, करोड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से, मैं ईश्वर चंद्र विद्यासागर के चरणों में नमन करता हूं।
ALSO READ: Amit Shah : वोटर अधिकार यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा, बिहार में राहुल गांधी पर जमकर बरसे अमित शाह
गृहमंत्री ने राज्य में हाल में हुई वर्षाजनित घटनाओं में हुई मौतों पर भी शोक व्यक्त किया। शाह ने कहा, उत्सव की शुरुआत में, हमने एक बहुत ही दुखद क्षण का अनुभव किया। दस से अधिक लोगों की जान चली गई। मैं मारे गए सभी लोगों को श्रद्धांजलि देता हूं। गत 23 सितंबर को कोलकाता और आसपास के इलाकों में मूसलाधार बारिश के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई थी।
 
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने अमित शाह के ‘सोनार बांग्ला’ नारे पर पलटवार करते हुए भाजपा नीत केंद्र सरकार पर पश्चिम बंगाल को दो लाख करोड़ रुपए का बकाया नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने केंद्र सरकार पर राज्य के सांस्कृतिक आदर्शों की अवहेलना करने का भी आरोप लगाया।
 
उन्नीसवीं सदी के समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 205वीं जयंती पर विद्यासागर कॉलेज में मीडिया को संबोधित करते हुए बनर्जी ने शाह की कॉलेज का दौरा न करने या कोलकाता की अपनी यात्रा के दौरान शिक्षाविद् को श्रद्धांजलि न देने के लिए आलोचना की। 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले एक रैली के दौरान कॉलेज में विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था।
ALSO READ: महुआ मोइत्रा को महंगी पड़ी अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी, रायपुर में FIR
दुर्गा पूजा के उद्घाटन समारोह के दौरान शाह द्वारा की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए, बनर्जी ने कहा कि भाजपा को पहले यह बताना चाहिए कि राज्य की बकाया राशि को क्यों रोका जा रहा है। बनर्जी ने कहा, सबसे पहले, आपको अमित शाह से पूछना चाहिए- आप हमें (पश्चिम बंगाल) मिलने वाले दो लाख करोड़ रुपए कब जारी करेंगे? अगर वह कहते हैं कि तृणमूल कांग्रेस झूठ बोल रही है, तो वह जहां कहें, मैं तथ्यों और आंकड़ों के साथ बहस करने के लिए आऊंगा।
 
डायमंड हार्बर से सांसद बनर्जी ने भाजपा के ‘सोनार बांग्ला’ के नारे पर निशाना साधते हुए कहा, वह ‘सोनार बांग्ला’ की बात करते हैं, लेकिन क्या उन्होंने ‘सोनार बिहार’ बनाया? क्या वे सोनार गुजरात, महाराष्ट्र या उत्तर प्रदेश बना पाए? वे इन सभी भाजपा शासित राज्यों में हमारे धन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
 
तृणमूल नेता ने इस मौके पर शाह को 2019 की घटना की याद दिलाई, जब भाजपा की एक रैली के दौरान कॉलेज के अंदर विद्यासागर की प्रतिमा को तोड़ दिया गया था। उन्होंने कहा, टूटी हुई प्रतिमा अभी भी अंदर रखी है। बंगाल के लोगों ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने यहां उत्तर भारतीय संस्कृति थोपने की कोशिश की और विद्यासागर की प्रतिमा तोड़ी।
ALSO READ: असम की सभा में बोले अमित शाह, राज्य का नेतृत्व ऐसे लोग नहीं कर सकते जो बार-बार पाकिस्तान जाते हों
बनर्जी ने कहा कि उन्हें इस बात का गहरा दुख है कि शाह ने विद्यासागर के घर या कॉलेज के आसपास होने के बावजूद इन जगहों का दौरा करने का समय नहीं निकाला। उन्होंने कहा, इसलिए हम उन्हें बंगाल विरोधी कहते हैं। हमारी राजनीतिक लड़ाई जारी रहेगी, लेकिन जिस तरह से उन्होंने बंगाल के दिग्गजों का अपमान किया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता।
 
कोलकाता में भारी बारिश के कारण जलभराव के मुद्दे पर, बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिकूल परिस्थितियों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा, अगर चार घंटे में 300 मिलीमीटर बारिश हो जाए, तो क्या किया जा सकता है? लेकिन अब की स्थिति देखिए। अगर कोलकाता में जलभराव है, तो अमित शाह यहां एक जगह से दूसरी जगह कैसे जा रहे हैं? (इनपुट एजेंसी)
Edited By : Chetan Gour 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी सरकार ला रही नई श्रम नीति, क्‍या-क्‍या दिखेंगे बदलाव, 3 चरणों में होगी लागू

Pakistan की ISI के साथ आतंक की नई साजिश बेनकाब, लश्कर-ए-तैयबा और ISIS खुरासान ने मिलाया हाथ, जानिए क्या है पूरा प्लान

चेहरे पर सूजन, कांपती आवाज, पदयात्रा स्थगित, दुखी भक्त प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के लिए कर रहे हैं प्रार्थना

UPI से पैमेंट करते हैं तो नई सुविधा, जान लीजिए, वरना बेवजह होंगे परेशान, धोखाधड़ी से भी होगा बचाव

Indian Railways Train Ticket Rules में बड़ा बदलाव, कन्फर्म टिकट की बड़ी परेशानी से मिलेगी मुक्ति, Free में होगा काम

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने किया नवी मुंबई एयरपोर्ट का उद्घाटन, खूबियां जान हो जाएंगे हैरान

kanpur के मेस्टन रोड पर धमाका, 2 स्कूटी, 8 लोग घायल

मां सरयू की भव्य आरती में शामिल हुईं केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

महान संतों के नाम पर जाने जाएंगे श्रीराम मंदिर के चारों द्वार : योगी

पंजाब को देश का पहला बिजली कट- मुक्त राज्य बनाने के लिए 'रोशन पंजाब अभियान की शुरुआत

अगला लेख