Hanuman Chalisa

अमित शाह बोले, CAA को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता लेकिन...

Webdunia
बुधवार, 29 नवंबर 2023 (16:30 IST)
Amit Shah's statement regarding CAA : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने बुधवार को पुरजोर शब्दों में कहा कि केंद्र सरकार संशोधित नागरिकता कानून (CAA) लागू करेगी और इसे कोई नहीं रोक सकता। यह कानून अभी अधर में है, क्योंकि कानून के खिलाफ विपक्ष के कड़े रुख के बीच केंद्र सरकार ने अब तक इसके नियम नहीं बनाए हैं।
 
शाह ने पार्टी के लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करने के लिए यहां एक बड़ी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने तुष्टिकरण, घुसपैठ, भ्रष्टाचार और राजनीतिक हिंसा जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और लोगों से उनकी सरकार को उखाड़ फेंकने तथा अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को चुनने का आग्रह किया।
 
रैली में उमड़ी भीड़ पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह लोगों के मन को दर्शाती है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 2026 में दो-तिहाई बहुमत के साथ राज्य की सत्ता में आएगी। शाह ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य में भाजपा का प्रदर्शन विधानसभा चुनावों में उसकी जीत की नींव तैयार करेगा।
 
विवादास्पद सीएए का जिक्र करते हुए शाह ने कहा कि ममता बनर्जी इसका विरोध कर रही हैं, लेकिन कोई भी इसे लागू होने से नहीं रोक सकता। यह कानून अभी अधर में है, क्योंकि कानून के खिलाफ विपक्ष के कड़े रुख के बीच केंद्र सरकार ने अब तक इसके नियम नहीं बनाए हैं। शाह ऐतिहासिक एस्प्लेनेड में पार्टी की एक रैली को संबोधित कर रहे थे। पार्टी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में राज्य की 42 सीटों में से 18 पर जीत हासिल की थी, जो अब तक का उच्चतम स्तर है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump : चीन पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप, शी जिनपिंग ने एयरपोर्ट पर नहीं किया स्वागत, महंगाई और तेल संकट के बीच बदले अमेरिका के सुर

OpenAI के सैकड़ों कर्मचारी बने करोड़पति, AI बूम से शेयर बेचकर हुई अरबों की कमाई

कैसे हुई प्रतीक यादव की मौत? पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने चौंकाया, खून के थक्के जमे, शरीर पर चोट के भी निशाना

फ्लोर टेस्ट पास करते ही CM विजय पलटा अपना ही फैसला, ज्योतिषी को OSD के पद से हटाया

नेपाल, बांग्लादेश की तरह भारत का Gen-Z भी सड़क पर उतरे, NEET पेपर लीक पर अरविन्द केजरीवाल

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली-NCR में ओलावृष्टि और तेज बारिश से बदला मौसम, यूपी में आंधी-तूफान ने ली कई लोगों की जान

CBI निदेशक प्रवीण सूद का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

बीजिंग एयरपोर्ट पर चीनी सैनिक का अद्भुत अनुशासन, एयरफोर्स वन की तेज गर्जना के बीच भी नहीं हिला जवान

गुरुदेव के 70वें जन्मोत्सव पर वैश्विक शांति का संदेश, 182 देशों के करोड़ों लोगों ने किया सामूहिक ध्यान

CM योगी का मंत्रियों को बड़ा संदेश, सप्ताह में एक दिन करें पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल, विदेश यात्राओं पर भी रोक की अपील

अगला लेख