'गुपकार गैंग' पर दहाड़े अमित शाह, सोनिया-राहुल पर भी साधा निशाना

Webdunia
मंगलवार, 17 नवंबर 2020 (14:01 IST)
नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में हाल ही बने गुपकार गठबंधन पर निशाना साधते हुए गृहमंत्री अमित शाह कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भी निशाना साधा है। 
 
गुपकर को 'गैंग' बताते हुए शाह ने कहा कि गुपकार के लोग जम्मू-कश्मीर में विदेशी ताकतों का हस्तक्षेप चाहते हैं। शाह ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गुपकार गैंग ने तिरंगे का भी अपमान किया है। क्या सोनिया जी और राहुल जी गुपकार गैंग के इस तरह के कदम का समर्थन करते हैं? उन्हें इस बारे में स्पष्ट करना चाहिए। 
गुपकार पर निशान साधते हुए शाह ने कहा कि जम्मू और कश्मीर हमेशा से भारत का अभिन्न अंग रहा है और रहेगा। भारत के लोग राष्ट्र हित के खिलाफ इस तरह के गठबंधन को कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि गुपकार देश के मूड के साथ नहीं चलेगी तो लोग इसे डुबो देंगे। 
 
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भारत के गृहमंत्री ने कहा कि कांग्रेस और गुपकार गैंग जम्मू-कश्मीर को आतंक और अशांति के युग में फिर से ले जाना चाहते हैं। वे अनुच्छेद 370 को हटाकर दलितों, महिलाओं और आदिवासियों के अधिकारों को छीनना चाहते हैं। यही कारण है कि 'उन्हें' हर जगह लोगों द्वारा अस्वीकार किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

सरकार पहलगाम हमले के पीड़ितों से माफी मांगे : जया बच्चन

iPhone 15 हुआ सस्ता, जानिए क्या 128 GB वाले स्मार्टफोन की कीमत

Tsunami: हवाई और जापान के कुछ हिस्सों में सुनामी की चेतावनी को घटाकर बदला परामर्श में

ऑस्ट्रेलिया निर्मित पहला रॉकेट उड़ान भरने के 14 सेकंड बाद ही दुर्घटनाग्रस्त

नड्डा ने याद दिलाए कांग्रेस राज के 10 साल, बताया आतंकी हमलों पर कैसा था सरकार का रिएक्शन?

अगला लेख